सूर्यकुमार यादव की धुआंधार पारी, अजिंक्य रहाणे का जबरदस्त शतक, दीपक हूडा ने टीम को संभाला

Suryakumar Yadav (Photo Credit - PTI)
Suryakumar Yadav (Photo Credit - PTI)

Ranji Trophy 2022-23 के दूसरे राउंड की आज से शुरुआत हुई। दूसरे राउंड में भी पांच ग्रुप के 19 मैच खेले जा रहे हैं। पहले दिन प्रमुख खिलाड़ियों में मुंबई की तरफ से अजिंक्य रहाणे एवं यशश्वी जायसवाल और राजस्थान की तरफ से दीपक हूडा ने शानदार शतक लगाया, वहीं सूर्यकुमार यादव ने 80 गेंदों में 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

उत्तराखंड के खिलाफ ओडिशा की टीम 213 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें स्वप्निल सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जवाब में स्टंप्स तक उत्तराखंड ने 4/0 का स्कोर बना लिया था।

हरियाणा के खिलाफ बड़ौदा ने 370/2 का स्कोर बनाया, जिसमें ज्योत्सनिल सिंह ने नाबाद 186 और प्रत्युष कुमार ने 110 रन बनाये। कप्तान विष्णु सोलंकी 60 रन बनाकर नाबाद थे।

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बंगाल ने 310/9 का स्कोर बनाया, जिसमें अनुस्तुप मजूमदार ने नाबाद 159 रन बनाये। सिद्धार्थ शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

नागालैंड के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने 400/3 का स्कोर बनाया, जिसमें ध्रुव जुरेल ने नाबाद 194 और माधव कौशिक ने 107 रन बनाये। रिंकू सिंह 58 रन बनाकर नाबाद थे।

एलिट, ग्रुप बी

हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने 457/3 का स्कोर बनाया, जिसमें यशश्वी जायसवाल ने 162 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 139 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव ने 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 90 रनों की धुआंधार पारी खेली।

सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र ने 253/2 का स्कोर बनाया। नौसाद शेख 93 और अंकित बावने 61 रन बनाकर नाबाद थे, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 65 रन बनाये।

तमिलनाडु के खिलाफ आंध्रा ने 277/5 का स्कोर बनाया। अभिषेक रेड्डी ने 85, रिक्की भुई ने 68 और करण शिंदे ने नाबाद 55 रन बनाये।

असम के खिलाफ दिल्ली ने 271/7 का स्कोर बनाया, जिसमें ध्रुव शौरी ने 139 रनों की नाबाद पारी खेली।

एलिट, ग्रुप सी

पुडुचेरी की टीम 170 रन बनाकर ऑल आउट हुई। कर्नाटक की तरफ से वी कविरप्पा ने चार और विजयकुमार ने तीन विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक ने आर समर्थ (59*) और मयंक अग्रवाल (51) के अर्धशतकों की मदद से 111/1 का स्कोर बना लिया था।

केरल के खिलाफ राजस्थान ने 310/5 का स्कोर बनाया। दीपक हूडा ने 133 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और सलमान खान (62*) के साथ मिलकर उन्होंने टीम को संभाला। यश कोठरी ने 58 रन बनाये।

सेना की टीम 213 रन बनाकर आउट हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ की तरफ से रवि किरण ने पांच विकेट लिए। सेना की तरफ से अंशुल गुप्ता ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाये। छत्तीसगढ़ ने जवाब में 9/0 का स्कोर बनाया था।

गोवा के खिलाफ झारखंड ने 280/4 का स्कोर बनाया। सौरभ तिवारी 65 और कुमार कुशाग्र 60 रन बनाकर नाबाद थे।

एलिट, ग्रुप डी

त्रिपुरा के खिलाफ विदर्भ की टीम 264 रन बनाकर ऑल आउट हुई। अथर्व तायड़े ने 53 रन बनाये, वहीं त्रिपुरा के अजय सरकार ने 6 विकेट लिए।

रेलवे के खिलाफ पंजाब की टीम 162 रन बनाकर ढेर हुई, जिसमें आदर्श सिंह ने 5 विकेट लिए। जवाब में रेलवे ने 77 के स्कोर पर सात विकेट गंवाए थे। बलतेज सिंह ने अभी तक चार विकेट लिए हैं।

चंडीगढ़ के खिलाफ मध्य प्रदेश ने 289/7 का स्कोर बनाया। रजत पाटीदार ने 88 और अक्षत रघुवंशी ने नाबाद 65 रन बनाये। संदीप शर्मा ने अभी तक पांच विकेट लिए हैं।

जम्मू और कश्मीर के खिलाफ गुजरात ने 267/6 का स्कोर बनाया, जिसमें सौरव चौहान ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाये। कथन पटेल और कप्तान प्रियांक पांचाल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

प्लेट ग्रुप

सिक्किम की टीम सिर्फ 140 रनों पर ऑल आउट हुई, जिसमें राजेश बिश्नोई जूनियर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जवाब में मेघालय ने 46/3 का स्कोर बना लिया था।

अरुणाचल प्रदेश की टीम सिर्फ 63 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें मिजोरम के कप्तान तरुवर कोहली ने सिर्फ 2 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा आर राल्टे ने भी चार विकेट लिए। जवाब में मिजोरम ने तरुवर कोहली के नाबाद 90 और श्रीवत्स गोस्वामी के 50 रनों की मदद से 191/5 का स्कोर बना लिया था।

मणिपुर के खिलाफ बिहार ने 293/7 का स्कोर बनाया, जिसमें बाबुल कुमार ने 156 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। मणिपुर के रेक्स राजकुमार ने अभी तक चार विकेट लिए हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now