भारतीय ऑलराउंडर लगातार तीसरे शतक से चूके, पृथ्वी शॉ हुए फ्लॉप,  मयंक अग्रवाल का अर्धशतक

Australia v India: 1st Test - Day 1
Ranji Trophy 2022-23, 3rd Round Day 1

Ranji Trophy 2022-23 के तीसरे राउंड की आज से शुरुआत हुई। तीसरे राउंड में भी पांच ग्रुप के 19 मैच खेले जा रहे हैं। पहले दिन प्रमुख खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ फ्लॉप रहे, वहीं दीपक हूडा लगातार तीसरी पारी में शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 94 रनों की शानदार पारी खेली। कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक लगाया। उत्तराखंड के दीपक धपोला ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पारी में 8 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

बड़ौदा के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने पहले दिन 225/7 का स्कोर बनाया। अक्षदीप नाथ ने नाबाद 57 और प्रियम गर्ग ने 52 रन बनाये।

उत्तराखंड के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 49 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें दीपक धपोला ने सिर्फ 35 रन देकर 8 विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड ने आदित्य तरे के नाबाद 91 रनों की मदद से 295/6 का स्कोर बना लिया था और 246 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

ओडिशा के खिलाफ हरियाणा ने पहले दिन 306/5 का स्कोर बनाया, जिसमें निशांत सिंधु ने 142 रनों की नाबाद पारी खेली।

बंगाल के खिलाफ नागालैंड ने 166/9 का स्कोर बनाया, जिसमें चेतन बिष्ट ने 64 रन बनाये। गेंदबाजी में प्रदीप्त प्रमाणिक ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

एलिट, ग्रुप बी

महाराष्ट्र की टीम 200 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें सौरभ नवाले ने 70 रन बनाये और नितीश रेड्डी ने 5 विकेट लिए। जवाब में आंध्रा ने 58/2 का स्कोर बनाया था।

असम की टीम 205 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें स्वरूपम पुरकायस्थ ने 83 रन बनाये और टी रवि तेजा ने चार विकेट लिए। जवाब में हैदराबाद ने 78/3 का स्कोर बनाया था।

तमिलनाडु के खिलाफ दिल्ली ने 212/6 का स्कोर बनाया, जिसके ध्रुव शौरी ने 67 और जोंटी सिद्धू ने 57 रन बनाये।

सौराष्ट्र की टीम 289 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें कप्तान अर्पित वसावड़ा ने 75 रन बनाये और शम्स मुलानी ने चार विकेट लिए। जवाब में मुंबई ने 36/2 का स्कोर बनाया था। पृथ्वी शॉ सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।

एलिट, ग्रुप सी

गोवा के खिलाफ कर्नाटक ने पहले दिन 294/3 का स्कोर बनाया। आर समर्थ ने 140 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं विशाल ओनाट 73 रन बनाकर नाबाद थे। मयंक अग्रवाल ने 50 रन बनाये।

पुडुचेरी के खिलाफ राजस्थान ने पहले दिन 333/9 का स्कोर बनाया। मानव सुथार 95 रन बनाकर नाबाद थे, वहीं दीपक हूडा ने 128 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 94 रन बनाये।

झारखंड के खिलाफ सेना ने पहले दिन 326/6 का स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान रजत पालीवाल ने 76 रन बनाये। उनके अलावा मोहित राठी ने नाबाद 60, जी राहुल सिंह ने 60 और सुफियान आलम ने 58 रन बनाये।

छत्तीसगढ़ की टीम 149 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें जलज सक्सेना ने 5 विकेट लिए।जवाब में केरल ने 100/2 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप डी

जम्मू और कश्मीर की टीम 191 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें यश ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जवाब में विदर्भ ने 58/2 का स्कोर बनाया।

गुजरात के खिलाफ चंडीगढ़ ने 247/7 का स्कोर बनाया, जिसमें बी लाथर ने नाबाद 68 रन बनाये। अरसलान खान और गौरव पूरी ने भी अर्धशतक लगाया। शेन पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

मध्य प्रदेश के खिलाफ रेलवे ने 274 रन बनाये। उपेंद्र यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाये, वहीं आवेश खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

त्रिपुरा के खिलाफ पंजाब ने 17 ओवर में 62/1 का स्कोर बनाया। बारिश और खराब रौशनी के कारण ज्यादा खेल नहीं हो सका।

प्लेट ग्रुप

सिक्किम के खिलाफ मिज़ोरम ने 225/7 का स्कोर बनाया, जिसमें तरुवर कोहली ने 94 रन बनाये।

मणिपुर के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश की टीम 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बी कुंथुजाम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

मेघालय के खिलाफ बिहार ने 247/7 का स्कोर बनाया, जिसमें बिपिन सौरभ ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली। सकिबुल गनी और सचिन कुमार ने भी अर्धशतक लगाया। राजेश बिश्नोई जूनियर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now