भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाजों का शानदार शतक, दो खिलाड़ियों का दोहरा शतक, प्रमुख गेंदबाज के 5 विकेट 

2nd Betway WTC Test: South Africa v India - Day 2
Mayank Agarwal - Ranji Trophy 2022-23

Ranji Trophy 2022-23 के चौथे राउंड के दूसरे दिन काफी प्रमुख खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई के लिए सरफ़राज़ खान ने शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं महाराष्ट्र के लिए केदार जाधव ने शतक लगाया। कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी शतक लगाया। पंजाब के बलतेज सिंह ने पारी में 7 विकेट लिए। मध्य प्रदेश के लिए आवेश खान ने 5 विकेट लिए। चंडीगढ़ के लिए मनन वोहरा और रेलवे के लिए मोहम्मद सैफ ने दोहरा शतक लगाया।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड के दूसरे दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

बड़ौदा ने पहली पारी में 355 रन बनाये, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 223/1 का स्कोर बनाया। प्रशांत चोपड़ा ने 111 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, वहीं राघव धवन एवं अंकित कलसी ने भी अर्धशतक लगाया।

बंगाल ने पहली पारी में 387 रन बनाये, जिसमें अभिमन्यु ईस्वरन ने 165 रन बनाये और गेंदबाजी में मयंक मिश्रा ने 6 विकेट लिए। उत्तराखंड ने जवाब में 104/6 का स्कोर बनाया।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ हरियाणा ने 140/5 का स्कोर बनाया, जिसमें अंकित कुमार ने नाबाद 80 रन बनाये और आकिब खान ने चार विकेट लिए।

नागालैंड ने पहली पारी में 433 रन बनाये, जिसमें चेतन बिष्ट ने 129 रन बनाये। जवाब में ओडिशा ने 111/0 का स्कोर बना लिया था, जिसमें अनुराग सारंगी ने नाबाद 75 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप बी

दिल्ली की पहली पारी के 133 के जवाब में सौराष्ट्र ने 503/6 का स्कोर बना लिया था। अर्पित वसावड़ा ने 127 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं चिराग जानी ने 75 और प्रेरक मांकड़ ने 64 रन बनाये।

तमिलनाडु के 144 के जवाब में मुंबई ने 481 रन बनाये, जिसमें सरफ़राज़ खान ने 162 रन बनाये। दूसरी पारी में तमिलनाडु ने 62/1 का स्कोर बना लिया था।

आंध्रा के 135 के जवाब में हैदराबाद ने 197 रन बनाया, जिसमें नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। दूसरी पारी में आंध्रा ने 230/3 का स्कोर बना लिया था, जिसमें श्रीकर भरत ने 70 रनों की तेज़ पारी खेली और सीआर गणेश्वर ने 72 रन बनाये।

असम ने पहली पारी में 274 रन बनाये, जिसके जवाब में महाराष्ट्र ने 307/2 का स्कोर बना लिया था। केदार जाधव 142 रन बनाकर नाबाद थे, वहीं सिद्धेश वीर ने 94 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप सी

झारखंड के 92 रन के जवाब में राजस्थान ने पहली पारी में 287 रन बनाये, जिसमें करण लम्बा ने नाबाद 122 रन बनाये। झारखंड के आशीष कुमार ने 5 विकेट लिए। झारखंड ने दूसरी पारी में 66/0 का स्कोर बना लिया था।

केरल ने पहली पारी में 265 रन बनाये, जिसके जवाब में गोवा ने 200/5 का स्कोर बना लिया था। ईशान गाडेकर 76 रन बनाकर नाबाद थे।

छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 311 रन बनाये, जिसके जवाब में कर्नाटक ने 202/1 का स्कोर बना लिया था। मयंक अग्रवाल 102 रन बनाकर नाबाद थे, वहीं आर समर्थ ने 81 रन बनाये। गेंदबाजी में कर्नाटक की तरफ से वी कविरप्पा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

पुडुचेरी के 216 के जवाब में सेना ने 378/5 का स्कोर बना लिया था, जिसमें जी राहुल सिंह ने 137 और रजत पालीवाल ने 101 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप डी

त्रिपुरा के खिलाफ चंडीगढ़ ने 455/3 का स्कोर बना लिया था, जिसमें मनन वोहरा ने 200 और कुणाल महाजन ने नाबाद 162 रन बनाये।

मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 309 रन बनाये, जिसके जवाब में विदर्भ ने 145/7 का स्कोर बना लिया था। आवेश खान ने अभी तक पांच विकेट लिए हैं।

रेलवे ने पहली पारी में 427 रन बनाये, जिसमें मोहम्मद सैफ ने नाबाद 233 रन बनाये। जवाब में जम्मू और कश्मीर की टीम 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें आकाश पांडे ने 6 विकेट लिए। फॉलोऑन पारी में जम्मू और कश्मीर ने 5/0 का स्कोर बना लिया था।

पंजाब ने पहली पारी में 286 रन बनाये, जिसके जवाब में गुजरात सिर्फ 97 रनों पर ढेर हो गई। पंजाब के लिए बलतेज सिंह ने सिर्फ 28 रन देकर 7 विकेट लिए। दूसरी पारी में पंजाब ने नमन धीर के नाबाद 71 रनों की मदद से 156/6 का स्कोर बना लिया था।

प्लेट ग्रुप

मेघालय ने पहली पारी में 610/6 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें दूसरे दिन तारिक़ सिद्दीकी ने नाबाद 102 रन बनाये। जवाब में अरुणाचल प्रदेश ने अनूप अहलावत के नाबाद 123 रनों की मदद से 148/4 का स्कोर बना लिया था।

मिज़ोरम की पहली पारी के 104 के जवाब में मणिपुर ने 277 रन बनाये। दूसरी पारी में मिज़ोरम ने 79/3 का स्कोर बना लिया था।

बिहार के खिलाफ सिक्किम ने 66/6 का स्कोर बना लिया था, जिसमें वीर प्रताप सिंह ने सिर्फ 3 रन देकर 4 विकेट लिए।

Quick Links