पृथ्वी शॉ का जबरदस्त दोहरा शतक, रहाणे की बेहतरीन पारी, भारतीय स्पिनर का चौंकाने वाला रिकॉर्ड

Prithvi Shaw - Ranji Trophy 2022-23
Prithvi Shaw - Ranji Trophy 2022-23

Ranji Trophy 2022-23 के पांचवें राउंड की आज से शुरुआत हुई और इस राउंड में भी पांच ग्रुप के 19 मैच खेले जा रहे हैं। पहले दिन प्रमुख खिलाड़ियों में मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ ने शानदार दोहरा शतक जड़ा और 240 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी ने भी बढ़िया पारी खेली।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

बंगाल के खिलाफ बड़ौदा ने पहले दिन 222/7 का स्कोर बनाया, जिसमें ज्योत्सनील सिंह ने 85 रन बनाये। आकाश दीप ने चार और मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिए।

उत्तराखंड के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने पहले दिन 29/3 का स्कोर बनाया। खराब रोशनी के कारण सिर्फ 21 ओवरों का खेल हो सका।

ओडिशा की टीम पहली पारी में 191 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें वैभव अरोड़ा ने 5 विकेट लिए। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 91/2 का स्कोर बनाया, जिसमें प्रशांत चोपड़ा ने नाबाद 61 रन बनाये।

हरियाणा के खिलाफ नागालैंड ने 83/5 का स्कोर बनाया। पहले दिन सिर्फ 37 ओवर का खेल हो सका।

एलिट, ग्रुप बी

असम के खिलाफ मुंबई ने पहले दिन 397/2 का विशाल स्कोर बनाया। पृथ्वी शॉ 240 रन बनाकर नाबाद हैं, वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 73 रन बनाये।

दिल्ली के खिलाफ आंध्रा ने 203/3 का स्कोर बनाया, जिसमें सीआर ज्ञानेश्वर ने 81 और कप्तान हनुमा विहारी ने 76 रन बनाये।

तमिलनाडु के खिलाफ महाराष्ट्र ने 350/6 का स्कोर बनाया, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 118 रन बनाये और अज़ीम क़ाज़ी ने नाबाद 87 रन बनाये। केदार जाधव ने 56 रनों की पारी खेली।

हैदराबाद की टीम पहली पारी में सिर्फ 79 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसमें जयदेव उनादकट और धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में सौराष्ट्र ने 250/5 का स्कोर बनाया, जिसमें हार्विक देसाई, चिराग जानी और शेल्डन जैक्सन ने अर्धशतक लगाया।

एलिट, ग्रुप सी

राजस्थान की टीम 129 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें वी कौशिक और विजयकुमार ने चार-चार विकेट लिए। कर्नाटक ने जवाब में 106/2 का स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान मयंक अग्रवाल ने नाबाद 49 रन बनाये।

सेना के खिलाफ केरल ने 254/6 का स्कोर बनाया, जिसमें सचिन बेबी ने नाबाद 133 रन बनाये।

झारखंड की टीम पहली पारी में 103 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसमें रवि किरण ने 5 विकेट लिए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने 95/8 का स्कोर बनाया, जिसमें आशीष कुमार और विकाश सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। शाहबाज़ नदीम ने दो विकेट के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किये।

गोवा ने पहली पारी में 223 रन बनाये, जिसमें कप्तान दर्शन मिसाल ने 50 रन बनाये। सागर उदेशी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। पुडुचेरी ने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए थे।

एलिट, ग्रुप डी

पंजाब के खिलाफ जम्मू और कश्मीर ने पहले दिन 146/6 का स्कोर बनाया। खराब रोशनी के कारण 33 ओवरों का ही खेल हो सका।

गुजरात के खिलाफ मध्य प्रदेश ने 232/3 का स्कोर बनाया, जिसमें हिमांशु मंत्री ने नाबाद 115 रन बनाये। उनके अलावा शुभम शर्मा ने 72 रन बनाये।

त्रिपुरा की टीम पहली पारी में सिर्फ 96 रन बनाकर आउट, जिसमें आकाश पांडे ने चार विकेट लिए। जवाब में रेलवे ने 126/1 का स्कोर बनाया, जिसमें शिवम चौधरी और प्रथम सिंह ने नाबाद अर्धशतक लगाया।

चंडीगढ़ के खिलाफ पहले दिन खराब रोशनी के कारण विदर्भ की टीम ने सिर्फ 3 ओवर बल्लेबाजी की और 6/0 का स्कोर बनाया।

प्लेट ग्रुप

अरुणाचल प्रदेश ने राहुल दलाल के 147 रनों की मदद से 213 रन बनाये, जिसके जवाब में सिक्किम ने 94/3 का स्कोर बनाया।

मेघालय की टीम 157 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें किशन सिंघा ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। जवाब में मणिपुर ने 81/4 का स्कोर बनाया था।

मिज़ोरम के खिलाफ बिहार ने 296/4 का स्कोर बनाया, जिसमें बाबुल कुमार ने 128 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।

Quick Links

App download animated image Get the free App now