भारतीय बल्लेबाज दोहरा शतक लगाने से चूके, पृथ्वी शॉ का बड़ा रिकॉर्ड, बिहार के खिलाड़ी का 200 

Ruturaj Gaikwad & Ajinkya Rahane - Ranji Trophy
Ruturaj Gaikwad & Ajinkya Rahane - Ranji Trophy

Ranji Trophy 2022-23 के पांचवें राउंड के दूसरे दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ ने तिहरा शतक लगाया, लेकिन 400 रनों से चूक गए। इसके अलावा मुंबई की तरफ से अजिंक्य रहाणे (191) और महाराष्ट्र की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (195) दोहरा शतक लगाने से चूक गए। बिहार के बाबुल कुमार ने दोहरा शतक लगाया।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड के दूसरे दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

बड़ौदा ने पहली पारी में 269 रन बनाये, जिसके जवाब में बंगाल ने 189/9 का स्कोर बनाया। अनुस्तुप मजूमदार ने 90 रनों की पारी खेली, वहीं एस पठान ने चार और सोएब सोपारिया ने तीन विकेट लिए।

उत्तराखंड के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 52 ओवर में 107/6 का स्कोर बना लिया था। दूसरे दिन भी खराब रोशनी के कारण 31 ओवरों का ही खेल हो सका।

ओडिशा के 191 के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने प्रशांत चोपड़ा के 138 रनों की मदद से 258 रन बनाये। ओडिशा के सुनील राउल ने 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में ओडिशा ने 29/0 का स्कोर बना लिया था।

नागालैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 88 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें अमित राणा ने 5 विकेट लिए। हरियाणा ने 56/2 का स्कोर बना लिया था। दूसरे दिन भी खराब रोशनी के कारण सिर्फ 20 ओवर का खेल हो सका।

एलिट, ग्रुप बी

मुंबई ने पहली पारी में 687/4 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें पृथ्वी शॉ ने 379 रनों की पारी खेली जो रणजी ट्रॉफी की एक पारी में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 191 रन बनाये। जवाब में असम ने राहुल हज़ारिका के अर्धशतक की मदद से 129/1 का स्कोर बना लिया था।

आंध्रा ने पहली पारी में 459/9 का स्कोर बनाया, जिसमें दूसरे दिन श्रीकर भरत ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाये। उनके अलावा शोएब खान ने 78 और नितीश रेड्डी ने 66 रन बनाये। जवाब में दिल्ली ने 19/1 का स्कोर बनाया था।

महाराष्ट्र ने पहली पारी में 445 रन बनाये, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने 195 रन बनाये और दोहरा शतक बनाने से चूक गए। जवाब ने तमिलनाडु ने एन जगदीशन के 77 और प्रदोष पॉल के नाबाद 74 रनों की मदद से 267/4 का स्कोर बना लिया था।

सौराष्ट्र ने दो दिन के अंदर ही हैदराबाद को एक पारी और 57 रनों से हराया। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 327 रन बनाये और 248 रनों की बढ़त हासिल की। हैदराबाद के अनिकेत रेड्डी ने पारी में 7 विकेट लिए। दूसरी पारी में हैदराबाद की टीम 191 रनों पर ही सिमट गई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने दूसरी पारी में चार और कप्तान जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए।

एलिट, ग्रुप सी

राजस्थान के 129 के जवाब में कर्नाटक ने 380/8 का स्कोर बनाया। श्रेयस गोपाल ने 95 रनों की पारी खेली, वहीं मनीष पांडे 75 रन बनाकर नाबाद थे। मयंक अग्रवाल ने 52 रन बनाये। राजस्थान के अनिकेत चौधरी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

केरल ने पहली पारी में 327 रन बनाये, जिसके जवाब में सेना ने रवि चौहान के 50 रनों की मदद से 167/6 का स्कोर बना लिया था।

छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 113 रन बनाये और 10 रनों की बढ़त हासिल की। आशीष कुमार ने 5 विकेट लिए। झारखंड ने दूसरी पारी में 258/3 का स्कोर बना लिया था, जिसमें आर्यमान सेन ने 85 और कप्तान विराट सिंह ने नाबाद 59 रन बनाये।

गोवा के 223 के जवाब में पुडुचेरी ने अरुण कार्तिक के नाबाद 113 और अंकित शर्मा के 78 रनों की मदद से 299/6 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप डी

पंजाब के खिलाफ जम्मू और कश्मीर ने 176/6 का स्कोर बना लिया था। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन भी सिर्फ 11 ओवरों का ही खेल हो सका।

मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 312 रन बनाये, जिसमें चिंतन गजा ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। जवाब में गुजरात ने कप्तान प्रियांक पांचाल के नाबाद 71 रनों की मदद से 159/4 का स्कोर बना लिया था।

त्रिपुरा के 96 रनों के जवाब में रेलवे ने पहली पारी में 337 रन बनाये। युवराज सिंह ने 74 और आकाश पांडे ने नाबाद 57 रन बनाये। दूसरी पारी में त्रिपुरा ने 70/1 का स्कोर बना लिया था और अभी 171 रन पीछे हैं।

चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरे दिन विदर्भ की टीम ने सिर्फ 1 ओवर बल्लेबाजी की और दो दिन के बाद उनका स्कोर 4 ओवर में 11/0 था। खराब रोशनी की वजह से इस मैच का ड्रॉ होना अब तय है।

प्लेट ग्रुप

अरुणाचल प्रदेश के 213 के जवाब में सिक्किम ने 477/8 का स्कोर बना लिया था। आशीष थापा ने 150 और सुमित सिंह ने 133 रनों की शतकीय पारियां खेली। पी तमांग 77 रन बनाकर नाबाद थे।

मेघालय के 157 के जवाब में मणिपुर ने पहली पारी में 220 रन बनाये। राजेश बिश्नोई जूनियर ने मेघालय की तरफ से पारी में 5 विकेट लिए। जवाब में दूसरी पारी में मेघालय की टीम सिर्फ 91 रनों पर ढेर हो गई। मणिपुर को जीत के लिए सिर्फ 29 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में उन्होंने 12/1 का स्कोर बना लिया था।

बिहार ने पहली पारी में 474 रन बनाये, जिसमें बाबुल कुमार ने 209 रन बनाये और शिवम कुमार ने 110 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाब में मिज़ोरम ने 36/2 का स्कोर बना लिया था।

Quick Links