पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ पारी, तेंदुलकर की अच्छी गेंदबाजी, सरफ़राज़ खान का एक और शतक

Prithvi Shaw - Ranji Trophy 2022-23
Prithvi Shaw - Ranji Trophy 2022-23

Ranji Trophy 2022-23 के छठे राउंड की आज से शुरुआत हुई और इस राउंड में चार ग्रुप के 16 मैच खेले जा रहे हैं। इसके अलावा प्लेट ग्रुप के दो सेमीफाइनल और एक प्लेऑफ मुकाबला भी खेला जा रहा। मुंबई की तरफ से सरफ़राज़ खान ने एक और शतक लगाया, वहीं पृथ्वी शॉ ने तेज़ पारी खेली। गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने दो विकेट लिए।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

उत्तर प्रदेश के खिलाफ ओडिशा ने शांतनु मिश्रा के नाबाद 107 रनों की मदद से 222/5 का स्कोर बनाया।

नागालैंड के खिलाफ हिमाचल प्रदेश ने अंकित कलसी के नाबाद 116 रनों की मदद से 285/6 का स्कोर बनाया।

हरियाणा के खिलाफ बंगाल ने अनुस्तुप मजूमदार के नाबाद 137 रनों की मदद से 335/6 का स्कोर बनाया। हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए।

उत्तराखंड के खिलाफ बड़ौदा की टीम सिर्फ 86 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें अग्रिम तिवारी ने 5 विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड ने 74/4 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप बी

दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने 293 रन बनाये, जिसमें सरफ़राज़ खान ने 125 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 35 गेंदों में 40 रनों की तेज़ पारी खेली।

हैदराबाद के खिलाफ महाराष्ट्र ने 353/5 का स्कोर बनाया, जिसमें नौशाद शेख ने नाबाद 145 और केदार जाधव ने 71 रनों की पारी खेली।

असम के खिलाफ तमिलनाडु ने 386/4 का स्कोर बनाया, जिसमें एन जगदीशन ने 125 रनों की शतकीय पारी खेली। प्रदोष पॉल 99 रन बनाकर नाबाद थे, वहीं बाबा इंद्रजीत और विजय शंकर ने अर्धशतक लगाया।

सौराष्ट्र के खिलाफ आंध्रा ने 256/5 का स्कोर बनाया, जिसमें रिक्की भुई ने 80 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप सी

कर्नाटक के खिलाफ केरल ने 224/6 का स्कोर बनाया, जिसमें सचिन बेबी ने नाबाद 116 रन बनाये।

गोवा के खिलाफ सेना की टीम 175 रन बनाकर ऑल आउट हुई। गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने दो विकेट लिए। जवाब में गोवा ने 36/1 का स्कोर बनाया था।

छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजस्थान ने 330/8 का स्कोर बनाया, जिसमें समर्पित जोशी ने 123 रन बनाये।

झारखंड के खिलाफ पुडुचेरी ने 217/7 का स्कोर बनाया, जिसमें पारस डोगरा और अरुण कार्तिक ने 68-68 रनों की पारी खेली।

एलिट, ग्रुप डी

मध्य प्रदेश के खिलाफ पंजाब ने 302/5 का स्कोर बनाया, जिसमें अनमोलप्रीत सिंह और नेहाल वढेरा ने शतकीय पारियां खेली।

चंडीगढ़ के खिलाफ रेलवे ने 327/8 का स्कोर बनाया, जिसमें उपेंद्र यादव और विवेक सिंह ने शतक लगाया। गेंदबाजी में संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

गुजरात के खिलाफ विदर्भ की टीम सिर्फ 74 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसमें तेजस पटेल और चिंतन गजा ने 5-5 विकेट लिए। जवाब में गुजरात ने आर्या देसाई के 88 रनों की मदद से 188/5 का स्कोर बना दिया था।

त्रिपुरा के खिलाफ जम्मू और कश्मीर ने 52/0 का स्कोर बनाया। पहले दिन सिर्फ 24 ओवरों का खेल ही हो सका।

प्लेट ग्रुप

पहले सेमीफाइनल में बिहार ने पहले दिन 329/6 का स्कोर बनाया, जिसमें बिपिन सौरभ ने 177 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा सचिन कुमार ने 75 रन बनाये।

दूसरे सेमीफाइनल में सिक्किम ने पहली पारी में 229 रन बनाये, जिसमें नीलेश लामिछाने ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाये। पी जोतिन और किशन सिंघा ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में मणिपुर ने 46/1 का स्कोर बना लिया था।

प्लेट ग्रुप के पांचवें स्थान के प्लेऑफ में अरुणाचल प्रदेश ने पहली पारी में 199 रन बनाये, जिसके जवाब में मिज़ोरम ने 2/0 का स्कोर बना लिया था।

Quick Links