भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज की शानदार पारी, प्रमुख ऑलराउंडर का लगातार तीसरा शतक, युवा खिलाड़ी का 200 

2nd Betway WTC Test: South Africa v India - Day 1
Mayank Agarwal - Ranji Trophy 2022-23

Ranji Trophy 2022-23 के छठे राउंड के दूसरे दिन काफी अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले। भारतीय टीम से बाहर चले मयंक अग्रवाल ने 87 रनों की उम्दा पारी खेली, वहीं तमिलनाडु के लिए विजय शंकर ने लगातार तीसरा शतक लगाया। पंजाब के लिए नेहाल वढेरा ने दोहरा शतक लगाया।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के दूसरे दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

ओडिशा ने पहली पारी में 226 रन बनाये और उनके आखिरी 5 विकेट सिर्फ 4 रनों के अंदर गिर गए। कुणाल यादव ने 5 विकेट लिए। जवाब में उत्तर प्रदेश ने प्रियम गर्ग के 122 रनों की मदद से 257/4 का स्कोर बना लिया था। रिंकू सिंह ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली।

हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में 346 रन बनाये, जिसके जवाब में नागालैंड ने 186/5 का स्कोर बना लिया था। नागालैंड की तरफ से पहली पारी में आई लेमतुर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

बंगाल ने पहली पारी में 419 रन बनाये, जिसमें हरियाणा के लिए हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जवाब में हरियाणा की टीम सिर्फ 163 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसमें आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

बड़ौदा के 86 के जवाब में उत्तराखंड ने पहली पारी में 199 रन बनाये। दूसरी पारी में बड़ौदा ने 101/3 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप बी

मुंबई के 293 के जवाब में दिल्ली ने 316/7 का स्कोर बनाया, जिसमें वैभव रावल ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली। कप्तान हिम्मत सिंह ने 85 रनों की पारी खेली।

महाराष्ट्र ने पहली पारी में 385 रन बनाये, जिसके जवाब में हैदराबाद ने 176/5 का स्कोर बनाया। रोहित रायुडू और राहुल रादेश ने अर्धशतक लगाया।

तमिलनाडु ने पहली पारी में 540 रन बनाये, जिसमें प्रदोष पॉल ने 153 रन बनाये और विजय शंकर ने लगातार तीसरे मैच में शतक लगाकर 112 रनों की पारी खेली। जवाब में असम ने 120/4 का स्कोर बनाया था, जिसमें रियान पराग ने 48 रन बनाये।

आंध्रा ने पहली पारी में 415 रन बनाये, जिसमें अश्विन हेब्बार ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाब में सौराष्ट्र ने शेल्डन जैक्सन के नाबाद 63 रनों की मदद से 122/3 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप सी

केरल ने पहली पारी में 342 रन बनाये, जिसमें वी कौशिक ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक ने कप्तान मयंक अग्रवाल के नाबाद 87 रनों की मदद से 137/2 का स्कोर बना लिया था।

सेना के 175 के जवाब में गोवा ने 281/5 का स्कोर बना लिया था, जिसमें एकनाथ केरकर, मंथन खुटकर और कप्तान दर्शन मिसाल ने अर्धशतक लगाया।

राजस्थान ने पहली पारी में 360 रन बनाये, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने 198/9 का स्कोर बना लिया था। अनिकेत चौधरी ने राजस्थान की तरफ से चार विकेट लिए हैं।

पुडुचेरी ने पहली पारी में 231 रन बनाये, जिसके जवाब में झारखंड ने 250/3 का स्कोर बना लिया था। कप्तान विराट सिंह ने नाबाद 79 और सौरभ तिवारी ने नाबाद 58 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप डी

पंजाब ने पहली पारी में 443 का स्कोर बनाया, जिसमें नेहाल वढेरा ने दोहरा शतक लगाया और 214 रन बनाये। जवाब में मध्य प्रदेश ने 150/6 का स्कोर बना लिया था।

रेलवे ने पहली पारी में 386 रन बनाये, जिसके जवाब में चंडीगढ़ ने मनन वोहरा के नाबाद 113 और कुणाल महाजन के नाबाद 66 रनों की मदद से 212/2 का स्कोर बना लिया था।

विदर्भ के 74 के जवाब में गुजरात ने पहली पारी में 256 रन बनाये, जिसमें आदित्य सरवटे ने 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में विदर्भ ने 254 रन बनाये, जिसमें सिद्धार्थ देसाई ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। जीत के लिए 73 रनों का पीछा करते हुए गुजरात ने 6/1 का स्कोर बना लिया था।

त्रिपुरा के खिलाफ जम्मू और कश्मीर ने 241/3 का स्कोर बनाया। पहले दिन सिर्फ 24 ओवरों का खेल होने के बाद दूसरे दिन 79 ओवरों का खेल हुआ। अभिनव पूरी ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली।

प्लेट ग्रुप

पहले सेमीफाइनल में बिहार ने पहली पारी में 428 रन बनाये, जिसके जवाब में मेघालय की टीम सिर्फ 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में बिहार ने 28/0 का स्कोर बना लिया था और उनकी बढ़त 322 रनों की हो गई थी।

दूसरे सेमीफाइनल में सिक्किम के 229 के जवाब में मणिपुर की टीम 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में सिक्किम ने 85/4 का स्कोर बना लिया था और उनकी बढ़त 148 रनों की हो गई थी।

प्लेट ग्रुप के पांचवें स्थान के प्लेऑफ में अरुणाचल प्रदेश के 199 के जवाब में मिज़ोरम ने तरुवर कोहली के 144 रनों की मदद से 332/6 का स्कोर बना लिया था।

Quick Links

Edited by Prashant