सूर्यकुमार यादव की टीम पर हार का खतरा, धवन ने खेली धाकड़ पारी, तेंदुलकर बुरी तरह फ्लॉप

सूर्यकुमार यादव की टीम मुश्किल स्थिति में है
सूर्यकुमार यादव की टीम मुश्किल स्थिति में है

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के तीसरे राउंड का तीसरा दिन आज समाप्त हो गया। मनीष पांडे के दोहरे शतक के कारण कर्नाटक मजबूत स्थिति में है। वहीँ मुंबई की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। गोवा के लिए खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर पहली गेंद पर आउट हो गए, हिमाचल के लिए ऋषि धवन ने फिफ्टी जड़ी।

आइए नज़र डालते हैं तीसरे राउंड के तीसरे दिन के खेल पर:

ग्रुप ए

नागालैंड को बंगाल ने एक पारी और 161 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए नागालैंड ने 166 रन बनाए थे। जवाब में बंगाल ने 4 विकेट पर 450 रन बनाकर पारी घोषित की। दूसरी पारी में नागालैंड 123 पर सिमट गई।

ओडिसा के खिलाफ हरियाणा ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 119 रन बनाए हैं। हरियाणा के पास 43 रनों की बढ़त है। अंकित कुमार ने नाबाद फिफ्टी जड़ी।

उत्तराखंड के खिलाफ मैच में हिमाचल ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 327 रन बनाए हैं। अक्षत वशिष्ट 92 और ऋषि धवन 57 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हिमाचल के पास 40 रनों की बढ़त है।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ बड़ौदा ने 4 विकेट पर 72 रन बनाए है। जीतने के लिए फ़िलहाल बड़ौदा को 115 रन और चाहिए।

ग्रुप बी

महाराष्ट्र के खिलाफ आंध्रा ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 100 रन बनाए हैं। जीत के लिए आंध्रा को अभी 140 रन और चाहिए। हनुमा विहारी क्रीज पर बने हुए हैं।

असम के खिलाफ मैच में हैदराबाद जीत के काफी करीब है। हैदराबाद ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रन बनाए हैं। असम को एक विकेट चाहिए। हैदराबाद को जीतने के लिए 22 रन चाहिए।

तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 427 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर उन्होंने 124 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में दिल्ली ने 1 विकेट पर 28 रन बनाए हैं।

सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई की स्थिति खराब है। दूसरी पारी में मुंबई ने 8 विकेट पर 218 रन बनाए हैं। जीतने के लिए अभी 62 रन चाहिए।

ग्रुप सी

झारखण्ड के खिलाफ सेना ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर 22 रन बनाए है। सेना की टीम फ़िलहाल झारखण्ड से 162 रन बनाकर पारी से हार टाल सकेगी।

केरल के खिलाफ मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम दूसरी पारी में 287 पर आउट हो गई। छत्तीसगढ़ के पास कुल 125 रनों की बढ़त है। केरल के लिए जीत आसान दिख रही है।

कर्नाटक के 603 रनों के जवाब में गोवा ने पहली पारी में 8 विकेट पर 321 रन बनाए हैं। अर्जुन तेंदुलकर पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट होकर चले गए।

राजस्थान ने पांडिचेरी को एक पारी और 101 रनों से हरा दिया। फॉलोऑन खेलते हुए पांडिचेरी दूसरी पारी में 130 पर आउट हो गई। राजस्थान ने 335 रन बनाए थे।

ग्रुप डी

पंजाब के 203 रनों के जवाब में खेलते हुए त्रिपुरा ने 4 विकेट पर 184 रन बनाए हैं। त्रिपुरा 19 रन पीछे है।

जम्मू एंड कश्मीर ने विदर्भ को 39 रनों से हरा दिया। दूसरी पारी में विदर्भ 141 रनों का पीछा करते हुए 101 पर आउट हो गई।

रेलवे के खिलाफ मुकाबले में मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बनाए हैं। जीतने के लिए एमपी को फ़िलहाल 179 रन चाहिए।

गुजरात के सामने दूसरी पारी में खेलते हुए चंडीगढ़ ने 2 विकेट पर 46 रन बनाए हैं। चंडीगढ़ फ़िलहाल 246 रनों से पीछे है। पारी से हार का खतरा है।

प्लेट ग्रुप

मिजोरम के खिलाफ सिक्किम ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 17 रन बनाए हैं। जीत के लिए अभी 227 रन चाहिए।

मेघालय ने बिहार की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। वहीँ अन्य मैच में अरुणाचल के सामने मणिपुर ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 10 रन बनाए हैं। मणिपुर को जीतने के लिए अभी 188 रन चाहिए।

अरुणाचल प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में 251 रन बनाये और मणिपुर के खिलाफ जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मणिपुर ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now