तिलक वर्मा का जबरदस्त शतक, देवदत्त पडीक्कल और रिंकू सिंह की भी बेहतरीन पारियां, युवराज सिंह ने चटकाए 5 विकेट 

तिलक वर्मा ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की
तिलक वर्मा ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की

Ranji Trophy 2023-24 की आज से शुरुआत हुई। पहले राउंड में कुल मिलाकर 19 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें ग्रुप ए, बी, सी, डी के चार-चार और प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले खेले गए। पहले दिन प्रमुख खिलाड़ियों में हैदराबाद के तिलक वर्मा ने जबरदस्त शतक जड़ा, वहीं कर्नाटक के लिए देवदत्त पडीक्कल ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए मुश्किल स्थिति में रिंकू सिंह ने भी नाबाद अर्धशतक बनाया।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

सौराष्ट्र के खिलाफ झारखंड की टीम 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। चिराग जानी ने 5 विकेट चटकाए। जवाब में सौराष्ट्र ने 108/1 का स्कोर बनाया। हार्विक देसाई 54 रन बनाकर नाबाद थे।

महाराष्ट्र के खिलाफ मणिपुर ने 137 रन बनाये, जिसमें कंगाबम प्रियोजित ने सबसे ज्यादा 45 रनों का योगदान दिया। हितेश वालनुज ने 5 विकेट चटकाए। जवाबी पारी में महाराष्ट्र के भी 123 के स्कोर तक 3 विकेट गिर चुके थे। कप्तान केदार जाधव 49 रन बनाकर डटे हुए थे।

हरियाणा और राजस्थान के बीच पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण नहीं हुआ।

विदर्भ के खिलाफ सर्विसेज ने 223/8 का स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान रजत पालीवाल के 84 और लवकेश बंशल के 73 रन शामिल हैं। उमेश यादव को 2 विकेट मिले।

एलिट, ग्रुप बी

आंध्रा के खिलाफ बंगाल ने 289/4 का स्कोर बनाया। अनुस्तूप मजूमदार ने 125 और सौरव पॉल ने 96 रनों की पारी खेली।

बिहार के खिलाफ मुंबई ने 235/9 का स्कोर बनाया, जिसमें भूपेन लालवानी के सबसे ज्यादा 65 रन शामिल रहे। इस मैच में बिहार की तरफ से 12 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया, जो भारत की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

असम के खिलाफ छत्तीसगढ़ ने 249/5 का स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान अमनदीप खरे की 116 रनों की शतकीय पारी शामिल रही, वहीं आशुतोष सिंह ने भी 58 रन बनाये।

केरल के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने 244/5 का स्कोर बनाया। रिंकू सिंह ने 71 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 54 रन बनाये। इन दोनों की साझेदारी से पहले यूपी 124 के स्कोर तक 5 विकेट गंवाकर काफी मुश्किल में नजर आ रही थी।

एलिट, ग्रुप सी

तमिलनाडु के खिलाफ गुजरात की टीम 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें मोहम्मद मोहम्मद और संदीप वारियर ने क्रमशः 5 और 4 विकेट लिए।

रेलवे के खिलाफ चंडीगढ़ सिर्फ 96 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। जवाब में शिवम चौधरी के 45 और विवेक सिंह के 28 रनों की पारियों की बदौलत रेलवे ने बिना किसी नुकसान के 73/0 का स्कोर बना लिया था।

कर्नाटक के खिलाफ पंजाब की टीम 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। नेहाल वढेरा ने 44 रनों की पारी खेली। वासुकी कौशिक ने 7 विकेट चटकाए। जवाब में कर्नाटक ने 142/3 का स्कोर बनाया। देवदत्त पडीक्कल 80 रन बनाकर नाबाद थे।

गोवा के खिलाफ त्रिपुरा ने 261/4 का स्कोर बनाया, जिसमें श्रीदाम पॉल ने 112 और गणेश सतीश ने नाबाद 59 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप डी

उत्तराखंड के खिलाफ मध्य प्रदेश ने 291/7 का स्कोर बनाया। वेंकटेश अय्यर ने 89 रनों की पारी खेली, वहीं सारांश जैन 87 रन बनाकर नाबाद थे।

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जम्मू एंड कश्मीर की टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हुई, वैभव अरोड़ा ने 4 और ऋषि धवन ने 3 विकेट लिए। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 47/0 का स्कोर बना लिया था।

ओडिशा के खिलाफ बड़ौदा ने 322/6 का स्कोर बनाया, जिसमें मितेश पटेल के नाबाद 94 और ज्योतसनील सिंह के 73 रन शामिल रहे।

पांडिचेरी के खिलाफ दिल्ली ने 40/4 का स्कोर बनाया। खराब रोशनी के कारन सिर्फ 19 ओवर का ही खेल हुआ।

प्लेट ग्रुप

नागालैंड के खिलाफ हैदराबाद ने अपनी पारी 474/5 के स्कोर पर घोषित की। राहुल सिंह ने दोहरा शतक जड़ा, तिलक वर्मा ने 112 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। जवाब में नागालैंड ने 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए थे।

मेघालय के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश की टीम 94 रन बनाकर ऑलआउट हुई, सिर्फ तीन बल्लेबाज दो अंकों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहे। जवाब में मेघालय ने 203/2 का स्कोर बनाया।

मिजोरम के खिलाफ सिक्किम ने 251/5 का स्कोर बनाया, जिसमें आशीष थापा के 97 और पंकज रावत के 57 रन शामिल रहे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now