भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए 8 विकेट, RCB का बल्लेबाज दोहरे शतक से चूका, मयंक अग्रवाल की बेहतरीन पारी

मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक लगाया
मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक लगाया

Ranji Trophy 2023-24 के दूसरे राउंड में भी 19 मुकाबले हुए, जिसमें ग्रुप ए, बी, सी, डी के चार-चार और प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले खेले गए। आज दो मुकाबलों का नतीजा निकला। प्रमुख खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश के भुवनेश्वर कुमार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किये। गोवा के सुयश प्रभुदेसाई ने जबरदस्त पारी खेली लेकिन अपने दोहरे शतक से चूक गए। कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शानदार शतकीय पारी खेली।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

सौराष्ट्र के 145 के जवाब में हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 200 का स्कोर बनाया और 55 रनों की बढ़त हासिल की। जवाब में सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में 148/6 का स्कोर बना लिया था, जिसमें चेतेश्वर पुजारा ने 43 रनों की पारी खेली।

झारखंड ने अपनी पहली पारी में 403 का स्कोर बनाया, जिसमें हितेश वालनुज ने 6 विकेट चटकाए। जवाब में महाराष्ट्र ने 149/1 का स्कोर बना लिया था।

राजस्थान के खिलाफ सर्विसेज ने अपनी पहली पारी में 424/3 का स्कोर बना लिया था। अंशुल गुप्ता 128 और कप्तान रजत पालीवाल 87 रन बनाकर नाबाद थे।

मणिपुर के 75 के जवाब में विदर्भ ने 230 का स्कोर बनाया और 155 रनों की बढ़त हासिल की। अपनी दूसरी पारी में मणिपुर 65 रन बनाकर ढेर हो गई, जिससे विदर्भ ने एक पारी और 90 रनों से मुकाबला जीत लिया।

एलिट, ग्रुप बी

असम के खिलाफ केरल ने अपनी पहली पारी में 419 का स्कोर बनाया, जिसमें सचिन बेबी के सबसे ज्यादा 131 रन शामिल थे। जवाब में असम ने 14/2 का स्कोर बना लिया था।

बिहार के 108 के जवाब में छत्तीसगढ़ ने 211/1 का स्कोर बना लिया था, जिसमें ऋषभ तिवारी 98 और आशुतोष सिंह 81 रन बनाकर नाबाद थे।

उत्तर प्रदेश के 60 के जवाब में बंगाल ने अपनी पहली पारी में 188 का स्कोर बनाया, जिसमें मोहम्मद कैफ ने नाबाद 45 रन बनाये। भुवनेश्वर कुमार ने 41 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किये। अपनी दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश ने 46/0 का स्कोर बना लिया था।

मुंबई ने अपनी पहली पारी में 395 का स्कोर बनाया, जवाब में आंध्रा ने 98/3 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप सी

त्रिपुरा के खिलाफ तमिलनाडु ने 122/2 का स्कोर बनाया। विजय शानदार 50 और बाबा इंद्रजीत 47 रन बनाकर नाबाद थे।

गुजरात के 264 के जवाब में कर्नाटक ने 328/5 का स्कोर बना लिया था, जिसमें कप्तान मयंक अग्रवाल ने 109 रन बनाये। वहीं, मनीष पांडे 56 रन बनाकर नाबाद थे।

पंजाब के खिलाफ रेलवे ने 343/9 का स्कोर बना लिया था। साहब युवराज सिंह 68 रन बनाकर नाबाद थे। सिद्दार्थ कौल ने 4 विकेट झटके।

चंडीगढ़ के खिलाफ गोवा ने अपनी पहली पारी में 618/7 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें सुयश प्रभुदेसाई के 197 और दीपराज गाओंकर के नाबाद 115 रन शामिल थे। अर्जुन तेंदुलकर ने भी 70 रनों की पारी खेली। जवाब में चंडीगढ़ ने 73/1 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप डी

मध्य प्रदेश के खिलाफ ओडिशा ने 493/8 का स्कोर बनाया। सुभ्रांशु सेनापति 277 रन बनाकर नाबाद थे।

उत्तराखंड की पहली पारी 238 के स्कोर पर सिमटी, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 271 का स्कोर बनाया। अपनी दूसरी पारी में उत्तराखंड ने 28/1 का स्कोर बना लिया था।

बड़ौदा के 218 के जवाब में पांडिचेरी ने 155 का स्कोर बनाया, जिसमें भार्गव भट्ट ने 5 विकेट झटके। अपनी दूसरी पारी में बड़ौदा ने 128/7 का स्कोर बना लिया था। सागर उदेशी ने 4 विकेट झटके।

दिल्ली और जम्मू एंड कश्मीर के बीच दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण नहीं हुआ।

प्लेट ग्रुप

मेघालय के 111 के जवाब में हैदराबाद ने अपनी पहली पारी 346/7 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें रोहित रायुडू के नाबाद 124 रन शामिल रहे। अपनी दूसरी पारी में मेघालय सिर्फ 154 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह हैदराबाद ने एक पारी और 81 रनों से जीत दर्ज की।

सिक्किम ने अपनी पहली पारी 544/7 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में अरुणाचल प्रदेश सिर्फ 98 का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई।

नागालैंड के 211 के जवाब में मिजोरम ने 356 का स्कोर बनाया। अपनी दूसरी पारी में नागालैंड ने 48/1 का स्कोर बना लिया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now