उमेश यादव की घातक गेंदबाजी, तिलक वर्मा की तूफानी पारी, रोहित शर्मा ने चटकाए 5 विकेट

(Photo Courtesy: R.V. Moorthy)
(Photo Courtesy: R.V. Moorthy)

Ranji Trophy 2023-24 के तीसरे राउंड की शुरुआत आज से हुई। इस राउंड में भी कुल मिलाकर 19 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें ग्रुप ए, बी, सी, डी के चार-चार और प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले खेले गए। प्रमुख खिलाड़ियों में विदर्भ के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे फ्लॉप रहे और डक बनाकर आउट हुए, लेकिन शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतक बनाया। हैदराबाद के तिलक वर्मा ने भी तूफानी पारी खेली।

Ad

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

विदर्भ के खिलाफ सौराष्ट्र ने 206 का स्कोर बनाया, जिसमें चेतेश्वर पुजारा के 43 रन शामिल रहे। जवाब में विदर्भ ने 26/4 का स्कोर बनाया।

सर्विसेज के खिलाफ झारखंड ने अपनी पहली पारी में 195/4 का स्कोर बना लिया था। कप्तान विराट सिंह 85 और कुमार कुशाग्र 69 रन बनाकर नाबाद थे।

राजस्थान के खिलाफ महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 189 का स्कोर बनाया, कप्तान केदार जाधव ने 42 रनों की पारी खेली। वहीं, कुकना अजय सिंह ने 5 विकेट चटकाए। जवाब में राजस्थान ने 110/2 का स्कोर बना लिया था। करण लाम्बा 45 और दीपक हूडा 36 रन बनाकर नाबाद थे।

मणिपुर के खिलाफ हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 391/3 का स्कोर बना लिया था, हिमांशु राणा 193 रन बनाकर नाबाद थे।

एलिट, ग्रुप बी

असम के खिलाफ आंध्रा की पहली पारी 188 पर सिमट गई, जिसमें राहुल सिंह ने 6 विकेट झटके। जवाबी पारी में असम ने बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए थे।

छत्तीसगढ़ के खिलाफ बंगाल ने 206/4 का स्कोर बनाया। अनुस्तुप मजूमदार 55 और अभिषेक पोरेल 47 रन बनाकर नाबाद थे।

केरल के खिलाफ मुंबई की पहली पारी 251 के स्कोर पर सिमट गई। शिवम दुबे ने 51 और तनुष कोटियन ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं श्रेयस गोपाल ने चार विकेट लिए।

उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण संभव नहीं हो पाया।

एलिट, ग्रुप सी

कर्नाटक के खिलाफ गोवा ने पहले दिन 228/8 का स्कोर बना लिया था, जिसमें स्नेहल कौटंकार ने सबसे ज्यादा 83 रनों का योगदान दिया।

पंजाब और त्रिपुरा के बीच खराब रोशनी के कारण खेल नहीं हो पाया।

रेलवे के खिलाफ तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में 286/5 का स्कोर बना लिया था, जिसमें नारायण जगदीसन ने नाबाद 155 रन बनाये।

चंडीगढ़ और गुजरात के बीच भी पहले दिन का खेल खराब रोशनी की भेंट चढ़ गया।

एलिट, ग्रुप डी

जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ ओडिशा की पहली पारी 130 के स्कोर पर सिमट गई, जिसमें रोहित शर्मा ने 5 और उमरान मलिक ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए जम्मू एंड कश्मीर ने 45/4 का स्कोर बना लिया था।

दिल्ली के खिलाफ मध्य प्रदेश की पारी 171 पर सिमट गई, जिसमें हिमांशु चौहान ने 5 विकेट लिए। जवाब में दिल्ली ने 86/2 का स्कोर बना लिया था। यश ढुल 36 रन बनाकर नाबाद थे।

उत्तराखंड के खिलाफ पांडिचेरी ने 204 का स्कोर बनाया, जवाब में उत्तराखंड ने 5 ओवर में 1/1 का स्कोर बना लिया था।

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बड़ौदा ने 342/4 का स्कोर बना लिया था। शाश्वत रावत 167 और शिवालिक शर्मा 112 रन बनाकर नाबाद थे।

प्लेट ग्रुप

हैदराबाद के खिलाफ सिक्किम की पहली पारी 79 पर सिमट गई, जिसमें तनय त्यागराजन ने 6 विकेट लिए। जवाबी पारी में हैदराबाद ने 381/3 का स्कोर बना लिया था। तन्मय अग्रवाल ने 137 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा 66 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबाद थे।

मेघालय के खिलाफ नागालैंड 72 का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई, जवाब में मेघालय ने 196/7 का स्कोर बनाकर 124 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

मिजोरम के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश ने 256/6 का स्कोर बनाया, जिसमें तेशी टीकू 53 रन बनाकर नाबाद थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications