शिवम दुबे ने भुवनेश्वर कुमार की टीम के खिलाफ लगाया धुआंधार शतक, फिल्म डायरेक्टर के बेटे की शतकीय पारी, साई किशोर ने 5 विकेट लेकर बरपाया कहर

(Photo Courtesy: BCCI Domestic/X)
(Photo Courtesy: BCCI Domestic/X)

Ranji Trophy 2023-24 के चौथे राउंड के तीसरे दिन शेष 18 मुकाबलों का खेल हुआ, जिसमें से 7 में नतीजा निकला। प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो, मुंबई के शिवम दुबे ने भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जबरदस्त शतकीय पारी खेली। वहीं, '12th Fail' फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने सीजन का पांचवां शतक बनाया। तमिलनाडु के कप्तान साई किशोर ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 5 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में योगदान दिया।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड के तीसरे दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

सौराष्ट्र के खिलाफ सर्विसेज ने अपनी पहली पारी 536/7 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें रविवार को अर्जुन शर्मा ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली। जवाब में सौराष्ट्र ने 154/2 का स्कोर बना लिया था। चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

विदर्भ ने अपनी दूसरी 374/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें ध्रुव शोरे और अथर्व तायडे ने शतक बनाये। जीत के लिए मिले 429 के लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखंड ने 51/3 का स्कोर बना लिया था।

महाराष्ट्र के खिलाफ हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी में 211/6 का स्कोर बना लिया था और उसकी बढ़त 212 रनों की हो गई थी। निशांत सिंधु ने 70 और कप्तान अशोक मनेरिया ने 59 रनों की पारी खेली। प्रदीप दाधे ने पांच विकेट लिए।

मणिपुर की दूसरी पारी 198 पर सिमट गई और राजस्थान ने एक पारी व 42 रनों से मुकाबले में जीत दर्ज की। कुणाल सिंह राठौर (156 और 10 कैच) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

एलिट, ग्रुप बी

बंगाल के 405 के जवाब में असम की पहली पारी 103 और फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी 140 पर सिमट गई। इस तरह बंगाल ने एक पारी और 162 रनों से मैच में जीत दर्ज की। सूरज सिंधु जायसवाल (52, 3/25 और 5/43) प्लेयर ऑफ द मैच बने।

आंध्रा के 431 के जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 262 का स्कोर बनाया। इसके बाद आंध्रा ने अपनी दूसरी पारी 150/2 के स्कोर पर घोषित की और जीत के लिए 320 का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए थे।

केरल की पहली पारी के 227 के जवाब में बिहार ने 377 का स्कोर बनाया, जिसमें तीसरे दिन सकीबुल गनी 150 रन बनाकर आउट हुए। अपनी दूसरी पारी में केरल ने 62/2 का स्कोर बना लिया था।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 303/8 का स्कोर बना लिया था और उसकी बढ़त 177 रनों की हो गई थी। शिवम दुबे ने 130 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार को दो विकेट मिले।

एलिट, ग्रुप सी

कर्नाटक के 241 के जवाब में त्रिपुरा ने अपनी पहली पारी में 200 का स्कोर बनाया। अपनी दूसरी पारी में कर्नाटक की टीम 151 पर सिमट गई और 193 का लक्ष्य दिया। जवाब में त्रिपुरा ने 59/3 का स्कोर बना लिया था।

गोवा के खिलाफ पंजाब ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। 94 के लक्ष्य को तीसरे दिन पंजाब ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रेरित दत्ता (20 और 5/48) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रेलवे के खिलाफ गुजरात को 184 रनों से हार झेलनी पड़ी। दूसरी पारी में रेलवे ने 228 का स्कोर बनाया और जीत के लिए 344 का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए गुजरात की टीम 159 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। आशुतोष शर्मा (123 और 31) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को एक पारी और 293 रनों से हराया। अपनी दूसरी पारी में चंडीगढ़ 206 रन बनाकर ढेर हो गई और तमिलनाडु की विशाल बढ़त को खत्म नहीं कर पाई। नारायण जगदीसन (321) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

एलिट, ग्रुप डी

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ ओडिशा ने अपनी दूसरी पारी 425/8 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें संदीप पटनाइक ने 150 रनों का योगदान दिया। 388 के लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमाचल प्रदेश ने 33/1 का स्कोर बना लिया था।

मध्य प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में वेंकटेश अय्यर की 135 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 289 का स्कोर बनाया और पांडिचेरी को जीत के लिए 428 का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए टीम 108 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इस तरह मध्य प्रदेश को 319 रनों से जीत मिली। सारांश जैन (29, 5/22, 48 और 4/49) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिल्ली ने अपनी दूसरी पारी 264/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें कप्तान हिम्मत सिंह ने 194 रन बनाये। 173 के लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड ने 95/6 का स्कोर बना लिया था।

जम्मू एंड कश्मीर के 457 के जवाब में बड़ौदा की पहली पारी 383 पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में जम्मू ने 26/0 का स्कोर बना लिया था और उसकी बढ़त 100 रनों की हो गई थी।

प्लेट ग्रुप

सिक्किम ने दूसरी पारी में 138 का स्कोर बनाया और 122 का लक्ष्य दिया, जिसे नागालैंड ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। नागालैंड के ख्रीवित्सो केन्से (8/46) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मिजोरम के 359 के जवाब में मेघालय ने 281 का स्कोर बनाया। अपनी दूसरी पारी में मिजोरम ने 237/9 का स्कोर बनाकर 315 की बढ़त बना ली थी। अग्नि चोपड़ा ने दूसरी पारी में भी शतक जमाया और 101 रनों की पारी खेली।

Quick Links

App download animated image Get the free App now