भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्पिनर ने बरपाया कहर, पृथ्वी शॉ की दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी, तिलक वर्मा की टीम को मिली बड़ी जीत

जयंत यादव (Photo Courtesy: PTI)
जयंत यादव (Photo Courtesy: PTI)

Ranji Trophy 2023-24 के छठे राउंड में खेले गए 18 मुकाबलों में से तीसरे दिन कुछ का नतीजा निकला। वहीं, कई टीमों के प्रमुख गेंदबाजों ने कहर ढाया। हरियाणा के जयंत यादव ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए। केरल के जलज सक्सेना ने भी बंगाल के खिलाफ कहर ढाया। दिल्ली के आयुष बदोनी ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, कुछ अन्य खिलाड़ियों का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

Ad

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के तीसरे दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

हरियाणा ने झारखंड को एक पारी और 205 रनों से हराया। हरियाणा के 509 के जवाब में झारखंड की पहली पारी 119 पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। दूसरी पारी में भी झारखंड का ख़राब प्रदर्शन रहा और टीम 185 पर ढेर हो गई। हरियाणा के जयंत यादव (5/35 और 5/55) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सौराष्ट्र के 328 के जवाब में राजस्थान की पहली पारी 257 पर सिमटी, जिसमें धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 5 विकेट लिए। अपनी दूसरी पारी में सौराष्ट्र ने 174/4 का स्कोर बना लिया था। कप्तान अर्पित वसावडा 53 और शेल्डन जैक्सन 48 रन बनाकर नाबाद थे।

महाराष्ट्र के 208 के जवाब में विदर्भ ने पहली पारी में 552 का स्कोर बनाया। तीसरे दिन कप्तान अक्षय वाडकर 90 रन बनाकर आउट हुए। अपनी दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने 187/3 का स्कोर बनाया। दिग्विजय पाटिल 61 रन बनाकर नाबाद थे।

मणिपुर की दूसरी पारी 70 पर सिमट गई, जिससे सर्विसेज ने एक पारी और 196 रनों से जीत दर्ज की। कप्तान रजत पालीवाल (122) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

एलिट, ग्रुप बी

असम के 405 के जवाब में बिहार की पहली पारी 207 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में बिहार ने 168/3 का स्कोर बना लिया था।

मुंबई के 351 के जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 350 का स्कोर बनाया, जिसमें तुषार देशपांडे ने 5 विकेट झटके। अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 97/1 का स्कोर बना लिया था। पृथ्वी शॉ ने 45 रन बनाये।

केरल की पहली पारी के स्कोर 363 के जवाब में बंगाल ने 180 का स्कोर बनाया, जिसमें जलज सक्सेना ने 9 विकेट लिए। अपनी दूसरी पारी केरल ने 265/6 के स्कोर पर घोषित कर दी और जीत के लिए 449 का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने 77/2 का स्कोर बना लिया था।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ आंध्रा ने अपनी दूसरी पारी में 271/5 का स्कोर बना लिया था, जिसमें कप्तान रिकी भुई ने नाबाद 100 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप सी

कर्नाटक के 366 के जवाब में तमिलनाडु पहली पारी में 151 का स्कोर बनाकर सिमट गई। कर्नाटक ने अपनी बढ़त और दूसरी पारी के स्कोर 139 को मिलाकर 355 का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए तमिलनाडु ने 36/1 का स्कोर बना लिया था।

गुजरात ने अपनी दूसरी पारी 290/8 के स्कोर पर घोषित की और 411 का लक्ष्य रखा। जवाब में पंजाब ने 40/4 का स्कोर बनाया।

रेलवे ने अपनी दूसरी पारी में 208 का स्कोर बनाया। 306 के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा ने 93/1 का स्कोर बना लिया था।

चंडीगढ़ के 356 के जवाब में त्रिपुरा ने अपनी पहली पारी में 438 का स्कोर बनाया, जिसमें मणिसंकर मुरासिंघ ने सबसे ज्यादा 94 रन का योगदान दिया। अपनी दूसरी पारी में चंडीगढ़ ने 116/0 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप डी

उत्तराखंड के 342 के जवाब में ओडिशा की पहली पारी 169 पर सिमटी। अपनी दूसरी पारी उत्तराखंड ने 203/8 का स्कोर बनाकर घोषित की, जिसमें कप्तान जीवनजोत सिंह ने 74 रन बनाये। 377 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओडिशा ने 17/2 का स्कोर बना लिया था।

मध्य प्रदेश के 454 के जवाब में बड़ौदा की पहली पारी 132 पर ऑलआउट हो गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। अपनी दूसरी पारी में बड़ौदा ने 201/3 का स्कोर बना लिया था। शाश्वत रावत 77 रन बनाकर नाबाद थे।

दिल्ली के 264 के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 319 का स्कोर बनाया, तीसरे दिन सिद्धांत शर्मा ने 5 विकेट पूरे किये। दिल्ली ने अपनी दूसरी पारी 381/6 के स्कोर पर घोषित की, आयुष बदोनी ने 111 और यश ढुल ने 82 रन बनाये। 327 के लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमाचल प्रदेश ने 31/1 का स्कोर बना लिया था।

पांडिचेरी को जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 19 रनों से हार झेलनी पड़ी। 87 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांडिचेरी अपनी दूसरी पारी में 67 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। जम्मू एंड कश्मीर के आबिद मुश्ताक़ (5/64 और 5/28) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्लेट ग्रुप

हैदराबाद ने नागालैंड को पहले सेमीफाइनल में एक पारी और 68 रनों से हराया। नागालैंड की पहली पारी 206 पर सिमटी, जबकि फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 188 का ही स्कोर बना पाई। हैदराबाद के तनय त्यागराजन (22, 7/63 और 6/81) प्लेयर ऑफ द मैच बने।

मिजोरम के खिलाफ 153 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेघालय ने 156/4 का स्कोर बनाया और दूसरे सेमीफाइनल में 6 विकेट से जीत दर्ज की। मेघालय के आर्यन बोरा (6/58 और 4/49) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications