शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी में बरपाया कहर, ऋतुराज गायकवाड़ की जबरदस्त वापसी, शिवम दुबे ने खेली तूफानी शतकीय पारी 

शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया
शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

Ranji Trophy 2023-24 के सातवें और आखिरी राउंड की शुरुआत आज से हुई। इस राउंड में कुल मिलाकर 16 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें ग्रुप ए, बी, सी, डी के चार-चार मुकाबले शामिल हैं। पहले दिन मुंबई के शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त कहर बरपाया और 6 विकेट लिए। वहीं, शिवम दुबे के बल्ले से भी ताबड़तोड़ शतक आया। महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ ने भी चोट से उबरकर अच्छी वापसी की और अर्धशतक बनाने में कामयाब रहे। बंगाल के मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए।

Ad

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के सातवें राउंड के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

राजस्थान के खिलाफ झारखंड की पहली पारी 188 पर सिमट गई, जिसमें उत्कर्ष सिंह ने 43 और कप्तान सौरभ तिवारी ने 42 रनों का योगदान दिया। जवाब में राजस्थान ने 79/2 का स्कोर बनाया।

सौराष्ट्र के खिलाफ मणिपुर ने अपनी पहली पारी में 142 का स्कोर बनाया, जिसमें धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने चार विकेट लिए। जवाबी पारी में सौराष्ट्र ने 153/3 का स्कोर बना लिया था। कप्तान अर्पित वसावडा 63 रन बनाकर नाबाद थे।

सर्विसेज के खिलाफ महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 225 का स्कोर बनाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 96 रनों की पारी खेली। वहीं, अर्जुन शर्मा ने पांच विकेट हासिल किये। सर्विसेज ने अपनी पहली पारी में 27/0 का स्कोर बना लिया था।

हरियाणा के खिलाफ विदर्भ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 313/5 का स्कोर बना लिया था। आदित्य सरवटे 74 और यश राठौड़ 68 रन बनाकर नाबाद थे।

एलिट, ग्रुप बी

बंगाल के खिलाफ बिहार की पूरी टीम 95 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। जवाब में बंगाल ने 111/2 का स्कोर बना लिया था। अभिमन्यु ईस्वरन 48 रन बनाकर नाबाद थे।

केरल के खिलाफ आंध्रा ने 260/7 का स्कोर बना लिया था। कप्तान रिकी भुई 79 रन बनाकर नाबाद थे।

मुंबई के खिलाफ असम ने मामूली स्कोर बनाया और पूरी टीम 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने 217/6 का स्कोर बनाया, जिसमें शिवम दुबे 95 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद थे।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ ने 238/4 का स्कोर बना लिया था। संजीत देसाई 113 और कप्तान अमनदीप खरे 70 रन बनाकर नाबाद थे।

एलिट, ग्रुप सी

रेलवे के खिलाफ त्रिपुरा ने पहली पारी में 149 का स्कोर बनाया, जिसमें श्रीदाम पॉल ने 71 रन बनाये। जवाबी पारी में रेलवे ने 72/7 का स्कोर बना लिया था।

कर्नाटक के खिलाफ चंडीगढ़ ने 219/6 का स्कोर बना लिया था। करन कल्ला ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाये।

पंजाब के खिलाफ तमिलनाडु ने 291/4 का स्कोर बनाया, बाबा इंद्रजीत 122 और विजय शंकर 85 रन बनाकर नाबाद थे।

गुजरात के खिलाफ गोवा ने अपनी पहली पारी में 309/9 का स्कोर बना लिया था। कप्तान दर्शन मिसाल ने 88 और मोहित रेडकर ने 80 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप डी

जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मध्य प्रदेश अपनी पहली पारी में 200 का स्कोर बनाकर सिमट गई। वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 62 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी में जम्मू की टीम ने 42/3 का स्कोर बना लिया था।

बड़ौदा के खिलाफ उत्तराखंड ने 295/5 का स्कोर बना लिया था, जिसमें कप्तान जीवनजोत सिंह ने 139 रनों का योगदान दिया, जबकि आदित्य तारे 75 रन बनाकर नाबाद थे।

पांडिचेरी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 272/4 का स्कोर बना लिया था। निखिल गंगटा 100 रन बनाकर नाबाद थे।

दिल्ली के खिलाफ पहले दिन के स्टंप्स तक ओडिशा ने 314/4 का स्कोर बनाया, जिसमें सुभ्रांशु सेनापति 109 रन बनाकर नाबाद थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications