रणजी ट्रॉफी राउंड-अप: रविन्द्र जडेजा का बेहतरीन शतक, पहले दिन युवराज सिंह और गौतम गंभीर हुए फ्लॉप

रणजी ट्रॉफी 2017 का आज से दूसरा राउंड शुरू हुआ और कुल मिलाकर 12 मैच खेले जा रहे हैं। पहले दिन जहाँ सौराष्ट्र के लिए रविन्द्र जडेजा ने बेहतरीन शतक लगाया, वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर गौतम गंभीर फ्लॉप रहे। पंजाब के लिए कप्तान युवराज सिंह ने वापसी की, लेकिन सिर्फ 20 रन बना सके। आइये नज़र डालते हैं आज सभी मैचों में क्या हुआ: ग्रुप ए # रेलवे vs दिल्ली दिल्ली ने पहले दिन नितीश राणा (89), अनुज रावत (74) और मनन शर्मा (68*) के अर्धशतकों की बदौलत 318/6 का स्कोर बनाया। गौतम गंभीर अपने जन्मदिन पर सिर्फ दो रन ही बना सके। अनुरीत सिंह ने अभी तक तीन विकेट लिए हैं। # कर्नाटक vs असम पहले दिन असम की टीम सिर्फ 145 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसके जवाब में कर्नाटक ने स्टंप्स तक 77/0 का स्कोर बना लिया था। कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल ने तीन और आर विनय कुमार ने दो विकेट लिए। # हैदराबाद vs उत्तर प्रदेश बारिश के कारण पहले दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। ग्रुप बी # सौराष्ट्र vs राजकोट सौराष्ट्र ने पहले दिन 428/4 का स्कोर बनाया, जिसमें रविन्द्र जडेजा ने धमाकेदार शतक लगाया। स्टंप्स के समय जडेजा 150 रन बनाकर नाबाद थे। शेल्डन जैक्सन ने 156 गेंदों में 181 रनों की धुआंधार पारी खेली। शेल्डन जैक्सन ने जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 281 रन जोड़े। रॉबिन उथप्पा ने 37 रन बनाये। # गुजरात vs केरल केरल की टीम पहले दिन सिर्फ 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और स्टंप्स तक गुजरात ने 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाये हैं। गुजरात के लिए पियूष चावला ने 5 विकेट लिए। # राजस्थान vs झारखंड राजस्थान ने पहले दिन अमितकुमार गौतम के 103 और अशोक मेनारिया एवं तजिंदर सिंह के अर्धशतकों की बदौलत 250/4 का स्कोर बनाया। ग्रुप सी # बड़ौदा vs आंध्रा पहले दिन बड़ौदा ने केदार देवधर के 93 और विष्णु सोलंकी के 61 रनों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाये। पिछले मैच में दो शतक लगाने वाले युसूफ पठान सिर्फ एक रन बना सके, वहीँ इरफ़ान पठान खाता खोले बिना आउट हुए। # मध्य प्रदेश vs मुंबई मध्य प्रदेश ने पहले दिन नमन ओझा (99*) और अंकित शर्मा (63*) के अर्धशतकों की बदौलत 250/5 का स्कोर बनाया। # तमिलनाडु vs चेन्नई पहले दिन त्रिपुरा ने स्मित पटेल (99) और यशपाल सिंह (96) की बढ़िया पारियों की बदौलत 244/7 का स्कोर बनाया। रविचन्द्रन अश्विन ने अभी तक विकेट लिया है। ग्रुप डी # पंजाब vs विदर्भ पहले दिन पंजाब की टीम सिर्फ 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अपने पहले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले अभिषेक गुप्ता ने 89 रनों की पारी खेली। टीम में वापस लौटे युवराज सिंह (20) फ्लॉप रहे। जवाब में विदर्भ का स्कोर 106/1 है और संजय रामास्वामी ने अर्धशतक लगाया। # हिमाचल प्रदेश vs गोवा पहले दिन गोवा की पारी 255 रनों पर समाप्त हुई। ऋतुराज सिंह ने 55 रन बनाये और हिमाचल के लिए पंकज जैसवाल ने 4 विकेट लिए। स्टंप्स के समय हिमाचल प्रदेश का स्कोर 2/0 था। # छत्तीसगढ़ vs बंगाल बंगाल ने पहले दिन कौशिक घोष के शतक और अभिषेक रमण एवं सुदीप चैटर्जी के अर्धशतकों की बदौलत 283/2 का मजबूत स्कोर बनाया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications