रणजी ट्रॉफी राउंड अप: चेतेश्वर पुजारा के नाबाद शतक से सौराष्ट्र का मजबूत स्कोर, पृथ्वी शॉ ने भी जमाया सैकड़ा

रणजी ट्रॉफी 2017 के चौथे राउंड का आज पहला दिन रहा। यूपी के कप्तान और भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना एक बार फिर फ्लॉप रहे। इसके अलावा मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 5 मैचों में चौथा रणजी शतक जड़ दिया। हरियाणा की तरफ से अमित मिश्रा ने गुजरात को अपनी फिरकी में उलझाते हुए 4 विकेट झटके। सबसे ख़ास चेतेश्वर पुजारा का शतक रहा। सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए पुजारा ने झारखंड के विरुद्ध शतक जमाया और 125 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

पहले दिन का राउंड अप इस प्रकार है:

बंगाल vs हिमाचल प्रदेश

बंगाल ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए स्टंप्स तक पहली पारी में 5 विकेट पर 306 रन बनाए हैं। अभिषेक रमन ने शानदार 176 रन बनाए। मनोत तिवारी अभी 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

छत्तीसगढ़ vs पंजाब

पहली पारी में छत्तीसगढ़ की टीम 238 रन बनाकर आउट हो गई। मनप्रीत गोनी ने पंजाब की तरफ से 4 विकेट झटके। पंजाब ने स्टंप्स तक पहली पारी में 1 विकेट पर 57 रन बनाए। जीवनजोत 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

गुजरात vs हरियाणा

गुजरात की पहली पारी 236 रनों पर समाप्त हो गई। अमित मिश्रा ने 4 विकेट चटकाए। हरियाणा ने स्टंप्स तक पहली पारी में बिना कोई रन बनाए एक विकेट गंवा दिया है।

केरल vs जम्मू कश्मीर

केरल की पहली पारी 219 रनों पर सिमट गई। संजू सैमसन ने 112 रन बनाए, परवेज रसूल ने 6 विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए जम्मू कश्मीर ने स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 16 रन बनाए हैं।

उत्तर प्रदेश vs दिल्ली

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने स्टंप्स तक 8 विकेट पर 270 रन बनाए हैं। सुरेश रैना 10 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद सैफ ने अर्धशतक जमाया। इशांत शर्मा ने दिल्ली के लिए 2 विकेट झटके।

मुंबई vs ओडिशा

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 264 रन बनाए हैं। उनके बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक और शतक जमाया। पिछले पांच मैचों में यह उनका चौथा सैकड़ा है।

हैदराबाद vs रेलवे

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टंप्स तक 3 विकेट पर 272 रन बनाए हैं। अम्बाती रायडू 88 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रेलवे के मनीष राव ने 2 विकेट चटकाए हैं।

महाराष्ट्र vs कर्नाटक

महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में 245 रन बनाकर आउट हो गई। राहुल त्रिपाठी ने 120 रन बनाए। विनय कुमार ने 6 विकेट झटके। कर्नाटक ने पहली पारी में स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 117 रन बनाए हैं।

मध्य प्रदेश vs आंध्रा

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए स्टंप्स तक मध्य प्रदेश ने 5 विकेट पर 219 रन बनाए हैं। शुभम शर्मा ने 60 रन बनाए। पृथ्वी राज ने 3 विकेट चटकाए है।

बड़ौदा vs त्रिपुरा

दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में बड़ौदा ने 5 विकेट पर 304 रन बनाए हैं। विष्णु सोलंकी ने शतक जमाया। त्रिपुरा के गुरिंदर सिंह ने 2 सफलताएँ हासिल की।

सौराष्ट्र vs झारखंड

सौराष्ट्र ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 4 विकेट पर 341 रन बनाए हैं। चेतेश्वर पुजारा 125 रन बनाकर खेल रहे हैं। आशीष कुमार ने झारखंड के लिए 3 विकेट हासिल किये।

विदर्भ vs सेना

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए स्टंप्स के समय विदर्भ ने 3 विकेट पर 259 रन बनाए। फैज फैजल 128 रन क्रीज पर हैं। संजय रामास्वामी ने भी अर्धशतक जमाया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications