रणजी ट्रॉफी राउंड अप: चेतेश्वर पुजारा का झारखण्ड के खिलाफ दोहरा शतक, गौतम गंभीर ने भी खेली शानदार पारी

रणजी ट्रॉफी 2017 के चौथे राउंड का आज दूसरा दिन था। गौतम गंभीर ने अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 रन बनाए, इसी मुकाबले में इशांत शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। झारखण्ड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने शानदार दोहरा शतक जमाया। अम्बाती रायडू ने भी रेलवे के खिलाफ शतक जमाया। इसके अलावा बंगाल की तरफ से हिमाचल के खिलाफ मोहम्मद शमी और अशोक डिंडा ने पहली पारी में 2-2 विकेट चटकाए।

तीसरे दिन का राउंड अप इस प्रकार है:

बंगाल vs हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में स्टंप्स तक 5 विकेट पर 165 रन बनाए हैं। बंगाल ने पहली पारी में 419 रन बनाए। मनोज तिवारी ने भी शतक जमाया। ऋषि धवन ने हिमाचल की तरफ से 4 विकेट झटके। बंगाल की तरफ से अब तक शमी और डिंडा ने 2-2 विकेट चटकाए हैं।

छत्तीसगढ़ vs पंजाब

छत्तीसगढ़ की पहली पारी में बनाए 238 रनों के जवाब में पंजाब की टीम 6 विकेट पर 481 रन बना चुकी है। अनमोलप्रीत और गुरकीरत सिंह ने शतक बनाए हैं। सौरभ ने छत्तीसगढ़ की तरफ से 3 विकेट चटकाए हैं।

केरल vs जम्मू कश्मीर

केरल ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 45 रन बनाए हैं। जम्मू कश्मीर ने केरल के पहली पारी में बनाए 219 रनों के जवाब में महज 173 रन बनाए। केरल 91 रन की बढ़त अब तक ले चुका है।

बड़ौदा vs त्रिपुरा

त्रिपुरा ने पहली पारी में 1 विकेट पर 63 रन बनाए हैं। बड़ौदा ने पहली पारी में 521 रन बनाए थे। बिशाल घोष और उदियन बोस क्रीज पर हैं।

मध्य प्रदेश vs आंध्रा

आंध्रा ने पहली पारी में 5 विकेट पर 177 रन बनाए हैं। हनुमा विहारी ने 77 रन बनाए। मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 321 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर आंध्रा अभी भी पीछे है।

उत्तर प्रदेश vs दिल्ली

दिल्ली ने पहली पारी में यूपी के 291 रनों के जवाब में 6 विकेट पर 228 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी गौतम गंभीर ने 86 रन बनाए। इशांत शर्मा ने दिल्ली की ओर से पहली पारी में 3 विकेट झटके।

गुजरात vs हरियाणा

गुजरात ने दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट पर 110 रन बनाए हैं। प्रियांक पांचाल 61 रन पर खेल रहे हैं। पहली पारी में गुजरात के 261 रनों के जवाब में हरियाणा की पारी 157 रनों पर सिमट गई थी। पियूष चावला ने गुजरात की ओर से 3 विकेट झटके।

महाराष्ट्र vs कर्नाटक

कर्नाटक ने पहली पारी में 2 विकेट पर 461 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल ने शानदार नाबाद 219 रनों की पारी खेली है। समर्थ ने भी शतक जमाया है। करुण नायर अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे।

मुंबई vs ओडिशा

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 3 विकेट पर 58 रन बनाए हैं। इससे पहले ओडिशा की पहली पारी मात्र 145 रनों पर समाप्त हो गई। अभिषेक नायर ने 3 विकेट झटके। मुंबई 202 रनों से आगे हो गई है।

हैदराबाद vs रेलवे

रेलवे ने पहली पारी में 1 विकेट पर 35 रन बनाए हैं। हैदराबाद ने पहली पारी 9 विकेट पर 474 रन बनाकर घोषित कर दी। अम्बाती रायडू ने शतक जमाया।

सौराष्ट्र vs झारखण्ड

सौराष्ट्र ने पहली पारी 9 विकेट पर 553 रन बनाकर घोषित की। चेतेश्वर पुजारा ने 204 रनों की पारी खेली। वरुण आरोन ने 3 विकेट झटके। झारखण्ड ने पहली पारी में 2 विकेट पर 52 रन बनाए हैं लेकिन विपक्षी टीम से अभी बहुत पीछे है।

विदर्भ vs सेना

सेना ने पहली पारी में 4 विकेट पर 141 रन बनाए हैं। विदर्भ की पहली पारी 385 रनों पर समाप्त हो गई।

Edited by Staff Editor