रणजी ट्रॉफी राउंड अप: पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह का बेहतरीन दोहरा शतक, जयदेव उनादकट की शानदार पारी

रणजी ट्रॉफी 2017-18 सीजन के सातवें राउंड का आज दूसरा दिन था। पंजाब की तरफ से अनमोलप्रीत सिंह ने जगहहत्रिन दोहरा शतक लगाया, वहीं सौराष्ट्र के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने बल्ले से कमाल किया। मुंबई की तरफ से दो शतक लगे और विदर्भ के सलामी बल्लेबाज दोहरे शतक की अविजित साझेदारी निभा चुके हैं। आइये नज़र डालते हैं दूसरे दिन के खेल पर: ग्रुप ए: # हैदराबाद vs दिल्ली दिल्ली की पहली पारी 415 रनों पर समाप्त हुई और जवाब में हैदराबाद की पारी मुश्किल में है। दूसरे दिन स्टंप्स तक उनका स्कोर 194/8 हो चुका है और पहली पारी में दिल्ली अभी भी 221 रन आगे है। दिल्ली की तरफ से कुलवंत खेजरोलिया और विकास मिश्रा ने अभी तक 3-3 विकेट लिए हैं और हैदराबाद की तरफ से तन्मय अग्रवाल ने 63 रनों की पारी खेली। # रेलवे vs कर्नाटक कर्नाटक की पहली पारी 434 रनों पर समाप्त हुई और जवाब में रेलवे का स्कोर दूसरे दिन के बाद 241/4 था। महेश रावत 86 और अरिंदम घोष 70 रन बनाकर नाबाद हैं। # महाराष्ट्र vs असम असम के पहले पारी के 279 के जवाब में महाराष्ट्र की टीम ऋतुराज गायकवाड़ के 126 रनों के बावजूद 253 रन ही बना सकी और पहली पारी में 26 रनों से पीछे रही। दूसरी पारी में असम का स्कोर 101/3 है और फ़िलहाल उनकी बढ़त 127 रनों की है। ग्रुप बी: # राजस्थान vs सौराष्ट्र सौराष्ट्र ने पहली पारी में 534 रनों का विशाल स्कोर बनाया। दूसरे दिन शेल्डन जैक्सन ने 94, जयदेव उनादकट ने 88 और धर्मेन्द्रसिंह जडेजा ने 79 रनों की पारी खेली। स्टंप्स के समय राजस्थान का स्कोर 60/2 था। # झारखंड vs गुजरात गुजरात ने रूजुल भट्ट के नाबाद 145 रनों की बदौलत पहली पारी में 411 रन बनाये, जिसके जवाब में झारखंड का स्कोर 98/3 है। # हरियाणा vs केरल हरियाणा के पहले पारी के 208 रनों के जवाब में केरल का स्कोर दूसरे दिन के बाद 203/3 था। जलज सक्सेना ने 91 रन बनाये और रोहन प्रेम 79 रन बनाकर नाबाद हैं। संजू सैमसन आज फ्लॉप रहे और सिर्फ 16 रन बना सके। ग्रुप सी: # मुंबई vs त्रिपुरा त्रिपुरा के 195 रनों के जवाब में मुंबई ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 421/8 का मजबूत स्कोर बना लिया है। जय बिष्टा और सिद्धेश लाड ने 123 रनों की पारियां खेली। कप्तान आदित्य तरे ने 67 रन बनाये और धवल कुलकर्णी 50 रन बनाकर नाबाद हैं। त्रिपुरा के मणिशंकर मुरासिंह ने 5 विकेट लिए। # मध्य प्रदेश vs ओडिशा ओडिशा के 147 के जवाब में मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार (123) के शतक और कप्तान देवेन्द्र बुंदेला (62) एवं पुनीत दाते (56) की बढ़िया पारियों की बदौलत 388 रन बनाकर पहली पारी में 241 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में ओडिशा का स्कोर 18/0 है। # बड़ौदा vs तमिलनाडु बड़ौदा ने स्वप्निल सिंह के 144 रनों की बदौलत 309 रन बनाये, जिसके जवाब में तमिलनाडु ने बाबा अपराजित (59*) और बाबा इन्द्रजीत (58) के अर्धशतकों की बदौलत 226/5 का स्कोर बना लिया है। ग्रुप डी: # पंजाब vs सेना पंजाब ने अनमोलप्रीत सिंह के 252 रनों की बदौलत 645/6 का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित की। अभिषेक गुप्ता ने भी 60 रनों का योगदान दिया था। जवाब में दूसरे दिन स्टंप्स के समय सेना का स्कोर 130/4 था और पहली पारी में अभी भी पंजाब 515 रन आगे है। # विदर्भ vs हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में ऋषि धवन (71) के अर्धशतक के बाद आकाश वशिष्ट (69) की बढ़िया पारी की बदौलत 353 का स्कोर बनाया। रजनीश गुरबानी ने 6 विकेट लिए। जवाब में विदर्भ ने फैज़ फज़ल (125*) और संजय रामास्वामी (104*) के बेहतरीन साझेदारी की बदौलत जबरदस्त शुरुआत की और स्टंप्स के समय उनका स्कोर 237/0 था। # बंगाल vs गोवा दूसरे दिन बंगाल की पहली पारी 379 रनों पर समाप्त हुई। 52 रनों में टीम ने अंतिम पांच विकेट गँवा दिए और एक तरह से यह गोवा के लिए बड़ी राहत थी। लक्षय गर्ग ने चार विकेट लिए। जवाब में दूसरे दिन स्टंप्स के समय गोवा का स्कोर 191/5 था। अमोघ देसाई 53 और कीनन वाज़ 40 रन बनाकर नाबाद हैं। अशोक डिंडा ने अभी तक तीन विकेट लिए हैं।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now