रणजी ट्रॉफी राउंड-अप: दिल्ली की टीम सिर्फ 90 रनों पर हुई ऑल आउट, गौतम गंभीर फ्लॉप

रणजी ट्रॉफी 2016-17 सीजन का तीसरा राउंड आज से शुरू हुआ। पिछले दो राउंड की तरह इस राउंड में भी कुल 13 मैच खेल जा रहे हैं। आज कर्नाटक ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को सिर्फ 90 रनों पर समेट दिया। वहीँ पंकज सिंह के एक और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण राजस्थान ने झारखंड को सस्ते में ऑल आउट कर दिया। आइये नज़र डालते हैं तीसरे राउंड के पहले दिन के राउंड-अप पर: # दिल्ली vs कर्नाटक श्रीनाथ अरविन्द ने 4 और कृष्णप्पा गौतम के 3 विकेट के कारण दिल्ली की टीम सिर्फ 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कप्तान गौतम गंभीर फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जवाब में आर समर्थ और मयंक अगरवाल के अर्धशतकों की बदौलत करनाटक ने पहले दिन 131/3 का स्कोर बना लिया है। # राजस्थान vs झारखंड पंकज सिंह ने एक बार फिर 5 विकेट लेकर झारखंड को 209 रनों पर समेट दिया। झारखंड की तरफ से कौशल सिंह ने अर्धशतक लगाया। जवाब में पहले दिन के बाद राजस्थान का स्कोर 26/0 था। # सौराष्ट्र vs महाराष्ट्र शेल्डन जैक्सन के शतक और चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 79 रनों की बदौलत सौराष्ट्र ने पहले दिन 285/3 का स्कोर बना लिया है। #मध्य प्रदेश vs मुंबई आदित्य श्रीवास्तव के 87 और रजत पाटीदार के नाबाद 83 रनों की बदौलत मध्य प्रदेश ने रणजी चैंपियंस के खिलाफ पहले दिन 239/2 का मजबूत स्कोर बना लिया है। # केरल vs हैदराबाद सचिन बेबी और जलज सक्सेना के नाबाद अर्धशतकों और उनकी 114 रनों की साझेदारी के बदौलत केरल ने पहले दिन 223/4 का स्कोर बना लिया है। # त्रिपुरा vs हिमाचल प्रदेश बिशाल घोष और स्मित पटेल के शतकों की बदौलत त्रिपुरा ने 305/2 का मजबूत स्कोर बना लिया है। # गुजरात vs रेलवे दीपक बंसल ने 6 विकेट लेकर गुजरात को सिर्फ 187 रनों पर पवेलियन भेज दिया लेकिन जवाब में रेलवे ने भी 63 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। मेहुल पटेल ने 4 और आरपी सिंह ने 2 विकेट लिए हैं। पार्थिव पटेल ने अर्धशतक लगाया। # गोवा vs सेना सुमिरन अमोनकर और सगुन कामत के बेहतरीन शतकों की बदौलत गोवा ने पहले दिन 333/2 का शानदार स्कोर बना लिया है। # हरियाणा vs छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ का बढ़िया प्रदर्शन जारी है और उन्होंने आज हरियाणा को 178 रनों पर ऑल आउट कर दिया। अजय मंडल ने 4 विकेट लिए। जवाब में पहले दिन के अंत तक छत्तीसगढ़ ने 68/1 का स्कोर बना लिया है। # बंगाल vs पंजाब सायन मंडल के शतक और अग्निव पण एवं सुदीप चैटर्जी के अर्धशतकों की बदौलत बंगाल ने पहले दिन 332/5 का स्कोर बना लिया है। # विदर्भ vs असम संजय रामास्वामी के 83 और गणेश सतीश के नाबाद 93 रनों की बदौलत विदर्भ ने पहले दिन 254/3 का स्कोर बना लिया है। # जम्मू और कश्मीर vs आंध्रा पहले दिन शुभम खजुरिया के 90 रनों की बदौलत जम्मू और कश्मीर ने 205/6 का स्कोर बना लिया है। # उत्तर प्रदेश vs तमिलनाडु समर्थ सिंह के शानदार शतक और तन्मय श्रीवास्तव के 53 रनों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने पहले दिन 207/1 का बढ़िया स्कोर बना लिया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications