रणजी ट्रॉफी राउंड अप: मनीष पांडे का बेहतरीन शतक, रॉबिन उथप्पा का अर्धशतक, गौतम गंभीर फ्लॉप

रणजी ट्रॉफी 2017-18 सीजन का सातवां राउंड आज से शुरू हुआ। इस राउंड में भी कुल 12 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें हर ग्रुप के 3-3 मैच शामिल हैं। पहले दिन कर्नाटक के मनीष पांडे ने शानदार शतक लगाया, वहीं कर्नाटक के ही पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने सौराष्ट्र की तरफ से अर्धशतक लगाया। गौतम गंभीर आज फ्लॉप रहे और सिर्फ 33 रन बना सके। मयंक अग्रवाल का जबरदस्त फॉर्म जारी है और उन्होंने लगातार चौथे मैच में शतक लगाया। आइये नज़र डालते हैं पहले दिन के खेल पर: ग्रुप ए: # हैदराबाद vs दिल्ली दिल्ली ने पहले दिन स्टंप्स तक 336/5 का स्कोर बना लिया था। हिम्मत सिंह अभाग्यशाली रहे कि 99 के स्कोर पर रन आउट हो गए। कुनाल चंदेला (64) और ललित यादव (62*) ने अर्धशतक लगाया। # रेलवे vs कर्नाटक कर्नाटक ने पहले दिन मयंक अग्रवाल (173) और मनीष पांडे (108) के शतकों की बदौलत 355/6 का स्कोर बनाया। पिछली 6 पारियों में मयंक अग्रवाल के स्कोर इस प्रकार हैं - 304*, 176, 23, 90, 133* एवं 173। # महाराष्ट्र vs असम पहले दिन असम की टीम 279 के स्कोर पर ऑल आउट हुई। सिबशंकर रॉय (80) और गोकुल शर्मा (87) ने बढ़िया पारियां खेली। निकीत धूमल ने 5 विकेट लिए। जवाब में महाराष्ट्र का स्कोर स्टंप्स के समय 64/3 था। ग्रुप बी: # राजस्थान vs सौराष्ट्र सौराष्ट्र ने पहले दिन 286/3 का स्कोर बनाया। अवि बरोट (128*) ने शतक लगाया और फ़िलहाल नाबाद हैं। रॉबिन उथप्पा (59) और शेल्डन जैक्सन (54*) ने अर्धशतक बनाये। # झारखंड vs गुजरात गुजरात ने पहले दिन समित गोहेल (61), मनप्रीत जुनेजा (51*) और रुहुल भट्ट (51*) के अर्धशतकों की बदौलत 262/4 का स्कोर बनाया। पार्थिव पटेल 33 रन बनाकर आउट हुए। # हरियाणा vs केरल हरियाणा ने पहले दिन 206/8 का स्कोर बनाया। केरल की तरफ से संदीप वॉरियर ने अभी तक तीन और विनोद कुमार ने 2 विकेट लिए हैं। रजत पालीवाल ने 45 रन बनाये। ग्रुप सी: # मुंबई vs त्रिपुरा त्रिपुरा की टीम पहले दिन 195 रन बनाकर ऑल आउट हुई। आकाश पारकर ने 5 और धवल कुलकर्णी ने 3 विकेट लिए। जवाब में मुंबई ने स्टंप्स के समय 77/3 का स्कोर बना लिया था। शानदार फॉर्म में चल पृथ्वी शॉ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। # मध्य प्रदेश vs ओडिशा चंद्रकांत सकुरे (4 विकेट) और पुनीत दाते (3 विकेट) के शानदार गेंदबाजी की बदौलत मध्य प्रदेश ने पहले दिन ही ओडिशा को 147 रनों पर ढेर कर दिया। शांतनु मिश्रा ने 60 रन बनाये। जवाब में मध्य प्रदेश का स्कोर 96/1 है। रजत पाटीदार 72 रन बनाकर नाबाद हैं। # बड़ौदा vs तमिलनाडु पहले दिन बड़ौदा ने स्वप्निल सिंह (94*) की पारी की बदौलत 254/8 का स्कोर बना लिया है। नौवें नंबर के बल्लेबाज कार्तिक काकड़े ने 42 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम को संभाला था। ग्रुप डी: # पंजाब vs सेना पंजाब ने पहले दिन शुबमन गिल (129) और अनमोलप्रीत सिंह (129*) के शतकों की बदौलत 395/2 का बेहद मजबूत स्कोर बना लिया है। जीवनजोत सिंह (54 रिटायर्ड हर्ट) और गुरकीरत सिंह (68*) ने भी अर्धशतक लगाये। # विदर्भ vs हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश ने कप्तान सुमीत वर्मा (66) और ऋषि धवन (57*) की बदौलत पहले दिन 287/6 का स्कोर बना लिया है। रजनीश गुरबानी ने अभी तक 3 विकेट लिए हैं। # बंगाल vs गोवा पहले दिन बंगाल ने श्रीवत्स गोस्वामी (139) और अनुस्तुप मजुमदार (107*) के शतकों की बदौलत 305/5 का स्कोर बना लिया है। अभिमन्यु ईश्वरन ने 46 रनों की पारी खेली।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications