रणजी ट्रॉफी राउंड-अप: मनीष पांडे ने लगाया शानदार दोहरा शतक, इशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी

रणजी ट्रॉफी 2017-18 के छठे राउंड के दूसरे दिन कर्नाटक के मनीष पांडे ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ बेहतरीन दोहरा शतक लगाया, वहीं दिल्ली के कप्तान इशांत शर्मा ने महाराष्ट्र के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अभी तक तीन विकेट ले लिए हैं। गुजरात की तरफ से कप्तान पार्थिव पटेल ने भी शानदार शतक लगाया। पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह बंगाल के खिलाफ अभी तक कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने भी अपना पुराना रंग दिखाया, वहीं रॉबिन उथप्पा ने भी आतिशी पारी खेली। आइये नज़र डालते हैं दूसरे दिन के खेल पर: ग्रुप ए: # उत्तर प्रदेश vs कर्नाटक पहले दिन के स्कोर 327/3 से आगे खेलते हुए कर्नाटक ने दूसरे दिन स्टंप्स के समय 642/7 का विशाल स्कोर बना लिया है। मनीष पांडे 238 रनों की बेमिसाल पारी खेली और उनके अलावा डेगा निश्चल ने शानदार 195 रन बनाये। मनीष पांडे ने अपनी पारी में 31 चौके और दो छक्के लगाये। # दिल्ली vs महाराष्ट्र दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 419 रन बनाये, जिसमें नितीश राणा ने 174 रनों का योगदान दिया। जवाब में महाराष्ट्र की शुरुआत बेजद खराब रही और 59 के स्कोर पर उनके आठ विकेट गिर चुके हैं। दिल्ली के कप्तान इशांत शर्मा ने अभी तक सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। # असम vs हैदराबाद हैदराबाद ने पहली पारी में 326 रन बनाये, जिसके जवाब में असम की पहली पारी सिर्फ 136 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद मुद्दास्सिर ने 5 विकेट लिए। फॉलोऑन पारी में असम का स्कोर 36/2 है। ग्रुप बी: # गुजरात vs राजस्थान राजस्थान के 153 के जवाब में गुजरात ने प्रियांक पांचाल (152), भार्गव मेराई (110) और कप्तान पार्थिव पटेल (118 गेंद 119*) के शतकों की बदौलत 450/3 का मजबूत स्कोर बना लिया है। # हरियाणा vs जम्मू और कश्मीर हरियाणा ने पहली पारी में 184 रन बनाये और जम्मू और कश्मीर की तरफ से राम दयाल ने 5 विकेट लिए। जवाब में दूसरे दिन स्टंप्स तक जम्मू आर कश्मीर का स्कोर 175/7 था। # केरल vs सौराष्ट्र केरल के 225 के जवाब में सौराष्ट्र की पहली पारी 232 रनों पर समाप्त हुई। रॉबिन उथप्पा ने 86 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 छक्के लगाये। दूसरी पारी में केरल का स्कोर दूसरे दिन की समाप्ति के बाद 69/1 था। ग्रुप सी: #आंध्रा vs मुंबई मुंबई ने पहली पारी में 332 रन बनाये, जिसके जवाब में आंध्रा का स्कोर 74/2 है। मुंबई की तरफ से कल पृथ्वी शॉ ने शतक लगाया था, वहीं आज धवल कुलकर्णी ने 50 रनों की उपयोगी पारी खेली। # बड़ौदा vs ओडिशा बड़ौदा ने पहली पारी में 503 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें निनाद राठवा (115*), विष्णु सोलंकी (109) और केदार देवधर (104) ने शतक लगाये। बसंत मोहंती ने 5 विकेट लिए। जवाब में ओडिशा का स्कोर दूसरे दिन स्टंप्स के समय 64/2 था। # मध्य प्रदेश vs तमिलनाडु मध्य प्रदेश की पहली पारी 264 रनों पर समाप्त हुई और जवाब में तमिलनाडु ने एन जगदीशन (94*) और यो महेश (44*) की बढ़िया अविजित साझेदारी की बदौलत 191/6 का स्कोर बना लिया है। दोनों ने फ़िलहाल सातवें विकेट के लिए 115 रन जोड़ लिए हैं। ग्रुप डी: # पंजाब vs बंगाल पंजाब के 147 के जवाब में बंगाल ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 309/3 का स्कोर बना लिया था। अभिषेक रमण (149*) और अभिमन्यु ईश्वरन (117) ने शतक लगाया और पहले विकेट के लिए 222 रन जोड़े थे। पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह 17 ओवरों में अभी तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। # छत्तीसगढ़ vs सेना छत्तीसगढ़ के 130 के जवाब में सेना ने पहली पारी में विकास हाथवाला (76) की तेज़ पारी की बदौलत 272 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की तरफ से शाहनवाज़ हुसैन ने 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ का स्कोर दूसरे दिन की समाप्ति के समय 24/0 था। # गोवा vs विदर्भ गोवा के 239 रनों के जवाब में विदर्भ ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 199/2 का स्कोर बना लिया है। संजय रामास्वामी ने 87 रन बनाये और उनके अलावा पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने भी अर्धशतक लगाया और 70 रन बनाकर नाबाद हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications