रणजी ट्रॉफी 2016-17 सीजन के आठवें राउंड का आज दूसरा दिन था। गुजरात के प्रियांक पांचाल ने 314 रनों की बेहतरीन पारी खेली और गुजरात की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा ओडिशा ने दूसरे दिन ही महाराष्ट्र को पारी के अंतर से हरा दिया।
आइये नज़र डालते हैं दूसरे दिन के संछिप्त जानकारी पर:
# उत्तर प्रदेश vs रेलवे
इम्तियाज़ अहमद के 5 विकेट की बदौलत उत्तर प्रदेश ने रेलवे को 213 पर समेट दिया और पहली पारी में 46 रनों की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश का स्कोर 64/2 है।
# विदर्भ vs दिल्ली
मनन शर्मा के 82 रनों की मदद से दिल्ली ने दूसरे दिन 250/8 का स्कोर बना लिया और पहली पारी में फ़िलहाल 67 रनों से आगे हैं।
# कर्नाटक vs सौराष्ट्र
प्रेरक मांकड़ के नाबाद 100 और स्नेल पटेल के 87 रनों की बदौलत सौराष्ट्र ने कर्नाटक के 200 के जवाब में 297/6 का स्कोर बना लिया है।
# गुजरात vs पंजाब
प्रियांक पांचाल के 314 रनों की बदौलत गुजरात ने 624/6 का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में पंजाब का स्कोर 20/1 है।
# बंगाल vs मुंबई
अशोक डिंडा ने 5 विकेट लेकर मुंबई को 229 रनों पर ऑल आउट करने में मदद की। दूसरी पारी में बंगाल ने मनोज तिवारी और सुदीप चैटर्जी के अर्धशतकों की बदौलत 198/3 का स्कोर बना लिया है और 68 रनों से आगे हैं।
# मध्य प्रदेश vs बड़ौदा
इश्वर पांडे के 5 विकेट की बदौलत मध्य प्रदेश ने बड़ौदा को 164 रनों पर समेट दिया। दूसरी पारी में मध्य प्रदेश का स्कोर 126/5 है और फ़िलहाल 179 रनों से आगे हैं।
# असम vs झारखंड
झारखंड के 316 के जवाब में असं सिर्फ 126 रनों पर सिमट गई। राहुल शुक्ला ने 4 विकेट लिए और झारखंड को 190 रनों की बढ़त मिली।
# केरल vs त्रिपुरा
त्रिपुरा के 213 के जवाब में केरल ने 193 रन बनाये, दूसरी पारी में त्रिपुरा का स्कोर 17/0 है।
# हैदराबाद vs जम्मू और कश्मीर
हैदराबाद के 328 के जवाब में जम्मू और कश्मीर ने 156/7 का स्कोर बना लिया है।
# हरियाणा vs हिमाचल प्रदेश
हरियाणा के 402 के जवाब में हिमाचल प्रदेश का स्कोर 101/3 है।
# छत्तीसगढ़ vs सेना
सेना के 225 के जवाब में छत्तीसगढ़ ने 281 रन बनाये और 56 रनों की बढ़त ले ली।
# ओडिशा vs महाराष्ट्र
ओडिशा ने दूसरे ही दिन महाराष्ट्र को पारी और 118 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। महाराष्ट्र की टीम सिर्फ 94 और 107 रनों पर ऑल आउट हो गई। बिप्लब सामंतरे को 89 रन और 4 विकेट के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
# आंध्रा vs गोवा
पहली पारी में 44 रनों से पीछे रही गोवा ने दूसरी पारी में 276 रन बनाये, जीत के लिए 233 रनों का पीछा करते हुए आंध्रा ने 99/3 का स्कोर बना लिया है।
Published 30 Nov 2016, 22:04 IST