रणजी ट्रॉफी राउंड अप: शिखर धवन, रैना और गंभीर हुए फ्लॉप, प्रियांक पांचाल ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी के 2016-17 सीजन का आज से नौवां राउंड शुरू हुआ। रेलवे और असम के अलावा सभी टीमों के 1-1 मैच बचे हुए हैं और ऐसे में क्वार्टरफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो गई है। जहाँ ग्रुप ए से मुंबई क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुकी है, वहीं गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब और बंगाल बाकी दो जगहों पर कब्ज़ा करना चाहेगी। ग्रुप बी से झारखंड और कर्नाटक ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और तीसरे स्थान के लिए ओडिशा, दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच जंग है। ग्रुप सी से हैदराबाद क्वार्टरफाइनल में पहुँच चुकी है और दूसरे स्थान के लिए आंध्रा, हरियाणा, केरल और हिमाचल प्रदेश के बीच लड़ाई है। आज से इस आखिरी राउंड में 12 मैच शुरू हुए। झारखंड और ओडिशा के बीच होने वाला मैच अब 15 दिसम्बर से खेला जाएगा। 15 दिसम्बर को और भी दो मुकाबले खेले जाने थे लेकिन बीसीसीआई ने वो निर्णय वापस ले लिया। आइये नज़र डालते हैं आज हुए सभी मुकाबलों के संछिप्त जानकारी पर: # दिल्ली vs सौराष्ट्र सुमित नरवाल और प्रदीप सांगवान ने 4-4 विकेट लेकर सौराष्ट्र को महज़ 92 रनों पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में दिल्ली की तरफ से शिखर धवन(16) और गौतम गंभीर(16) फ्लॉप रहे और दिल्ली ने पहले दिन के अंत तक 194/8 का स्कोर बन लिया है। सौराष्ट्र के कुशांग पटेल ने 4 विकेट लिए। # बड़ौदा vs उत्तर प्रदेश सौरभ कुमार के नाबाद 85 और कुलदीप यादव के नाबाद 77 की मदद से उत्तर प्रदेश ने 360/7 का स्कोर बना लिया है। सुरेश रैना आज फ्लॉप रहे और सिर्फ 6 रन बन सके। सौरभ और कुलदीप ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 153 रन जोड़ लिए हैं। # गुजरात vs तमिलनाडु प्रियांक पांचाल का बेहतरीन फॉर्म जारी है और आज उन्होंने अपनी 113 रनों की पारी के दौरान इस रणजी सीजन में 1000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वो गुजरात के पहले बल्लेबाज बने। गुजरात ने 267/7' का स्कोर बना लिया है। # मुंबई vs पंजाब उदय कॉल के 86 और मंदीप सिंह के 78 रनों की बदौलत पंजाब ने 216/4 का स्कोर बना लिया है। # केरल vs सेना खराब मौसम के कारण सिर्फ 42 ओवरों का खेल हो पाया और सेना का स्कोर 103/4 था। कप्तान अंशुल गुप्ता ने अर्धशतक लगाया। # कर्नाटक vs महाराष्ट्र विनय कुमार(5/46) की घातक गेंदबाजी के सामने महाराष्ट्र सिर्फ 163 रनों पर सिमट गई। जवाब में कर्नाटक का स्कोर 67/1 है। # हरियाणा vs त्रिपुरा चैतन्य बिश्नोई के अर्धशतक की बदौलत हरियाणा ने 231 रन बनाये। जवाब में त्रिपुरा का स्कोर 70/4 है। # गोवा vs हिमाचल प्रदेश सगुन कामत के शतक और दर्शन मिसाल के नाबाद 68 रनों की बदौलत गोवा ने 260/6 का स्कोर बना लिया है। # छत्तीसगढ़ vs जम्मू और कश्मीर अमनदीप खरे के 106 रनों की बदौलत छत्तीसगढ़ ने 217/6 का स्कोर बना लिया है। # बंगाल vs मध्य प्रदेश खराब मौसम के कारण सिर्फ 60 ओवरों का खेल हो सका और अभिमन्यु ईस्वरण के नाबाद 68 और श्रीवत्स गोस्वामी के नाबाद 52 की बदौलत बंगाल ने 185/4 का स्कोर बना लिया है। # आंध्रा vs हैदराबाद चामा मिलिंद ने 5 और रवि किरण ने 4 विकेट लेकर आंध्रा को 190 रनों पर समेट दिया। प्रणीत और अश्विन हेब्बार ने आंध्रा के लिए अर्धशतक लगाया। हैदराबाद ने जवाब में 10/0 का स्कोर बना लिया है। # राजस्थान vs विदर्भ विदर्भ की बढ़िया गेंदबाजी के सामने राजस्थान की पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में विदर्भ का स्कोर 14/0 है

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications