रणजी ट्रॉफी राउंड अप: श्रीवत्स गोस्वामी ने जड़ा दोहरा शतक, इरफ़ान पठान की बढ़िया पारी

रणजी ट्रॉफी के 2016-17 सीजन के नौवें राउंड का आज दूसरा दिन था। दूसरे दिन बंगाल के लिए श्रीवत्स गोस्वामी ने बेहतरीन दोहरा शतक जड़ा, वहीं उत्तर प्रदेश के कुलदीप यादव ने सौरभ कुमार के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 192 रन जोड़े और दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाया। आइये नज़र डालते हैं आज हुए सभी मुकाबलों के संछिप्त जानकारी पर: # दिल्ली vs सौराष्ट्र प्रदीप सांगवान ने 75 रन बनाकर दिल्ली को पहली पारी में 237 तक पहुँचाया। 145 रन पीछे चल रही सौराष्ट्र ने किशन परमार के नाबाद 141 रनों की बदौलत 234/5 का स्कोर बना चुकी है और फिलहाल 89 रनों से आगे हैं। # बड़ौदा vs उत्तर प्रदेश कुलदीप यादव के 117 और सौरभ कुमार के 105 रनों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने 481 रन बनाये। जवाब में बड़ौदा ने केदार देवधर के नाबाद 120 और कप्तान इरफ़ान पठान के नाबाद 51 रनों की बदौलत 242/5 का स्कोर बना चुकी है। # गुजरात vs तमिलनाडु गुजरात के 307 के जवाब में तमिलनाडु ने कप्तान अभिनव मुकुंद के 99 की बदौलत 154/2 का स्कोर बना लिया है। # मुंबई vs पंजाब मयंक सिधाना के 115 और गुरकीरत सिंह के 93 रनों की बदौलत पंजाब ने 468 रन बनाये। जवाब में मुंबई का स्कोर 8/2 है। # केरल vs सेना अंशुल गुप्ता के 105 रनों की बदौलत सेना ने 322 रन बनाये, जवाब में केरल का स्कोर 31/1 है। सेना के लिए राहुल सिंह ने भी 71 रन बनाये। # कर्नाटक vs महाराष्ट्र आर समर्थ और पवन देशपांडे के अर्धशतकों की बदौलत कर्नाटक ने महारष्ट्र के 163 के जवाब में 313/9 का स्कोर बना लिया है। मनीष पांडे की जगह डेविड माथियास को मैच के बीच में कर्नाटक की टीम शामिल किया गया। # हरियाणा vs त्रिपुरा हरियाणा के 231 के जवाब में स्मित पटेल के 102 रनों के बावजूद त्रिपुरा सिर्फ 178 रन ही बना पाई। हर्षल पटेल ने 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में हरियाणा ने नितिन सैनी के शतक की बदौलत 186/4 का स्कोर बनाकर 239 रनों की बढ़त ले ली है। # गोवा vs हिमाचल प्रदेश गोवा के 380 के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने प्रशांत चोपड़ा के नाबाद 144 और सुमीत वर्मा के नाबाद 70 की बदौलत 254/2 का मजबूत स्कोर बना लिया है। गोवा के लिए आज दर्शन मिसाल ने भी शतक जड़ा। # छत्तीसगढ़ vs जम्मू और कश्मीर छत्तीसगढ़ के 370 के जवाब में जम्मू और कश्मीर का स्कोर 33/2 है। छत्तीसगढ़ के लिए आज अजय मंडल और सुमित रुईकर ने अर्धशतक लगाया। # बंगाल vs मध्य प्रदेश श्रीवत्स गोस्वामी के 225 रनों की बदौलत बंगाल ने 475/9 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की। जवाब में मध्य प्रदेश का स्कोर 19/1 है। # आंध्रा vs हैदराबाद आज मैच में सिर्फ 38 ओवरों का खेल हो पाया और आंध्रा के 190 के जवाब में हैदराबाद का स्कोर 81/5 है। # राजस्थान vs विदर्भ टीएम उल हक़ के 6 और पंकज सिंह के 3 विकेट की बदौलत राजस्थान ने विदर्भ को पहली पारी में 116 रनों पर समेट कर 24 रनों की बढ़त ले ली। सिद्धेश वाथ ने विदर्भ की तरफ से 50 रन बनाए। दूसरी पारी में राजस्थान का स्कोर 10/0 है और बढ़त फ़िलहाल 34 रनों की है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications