चेतेश्वर पुजारा, रहाणे और इशांत शर्मा बुरी तरह फ्लॉप, करुण नायर ने लगाया बड़ा शतक

दोनों का ही बल्ला आज नहीं चल पाया
दोनों का ही बल्ला आज नहीं चल पाया

रणजी ट्रॉफी में अज दूसरे राउंड के मुकाबले शुरू हो गए। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा फ्लॉप रहे। वहीँ इशांत शर्मा भी दिल्ली के लिए विकेट लेने में नाकाम रहे। करुण नायर ने अपनी टीम कर्नाटक के लिए नाबाद 152 रन बनाए।

पहले दिन का राउंड अप

ग्रुप A

गुजरात vs केरल

गुजरात ने 6 विकेट पर 334 रन बनाए। हेत पटेल ने नाबाद 146 रन बनाए। करण पटेल ने शतक जड़ा।

मध्य प्रदेश vs मेघालय

मेघालय की टीम 61 रन बनाकर आउट हो गई। मध्य प्रदेश ने 2 विकेट पर 141 रन बनाए।

ग्रुप B

बड़ौदा vs चंडीगढ़

चंडीगढ़ 168 रन पर आउट हो गई। जवाब में बड़ौदा ने 1 विकेट पर 80 रन बनाए।

बंगाल vs हैदराबाद

बंगाल पहले खेलते हुए 242 रन पर आउट हो गई। जवाब में हैदराबाद ने 2 विकेट पर 15 रन बनाए।

ग्रुप C

जम्मू एंड कश्मीर vs कर्नाटक

कर्नाटक ने 8 विकेट पर 268 रन बनाए। करुण नायर ने नाबाद 152 रनों की पारी खेली।

पांडिचेरी vs रेलवे

पहले खेलते हुए पांडिचेरी ने 5 विकेट पर 284 रन बनाए। पारस डोगरा ने नाबाद शतक जड़ा।

ग्रुप D

सौराष्ट्र vs ओडिसा

सौराष्ट्र ने 4 विकेट पर 325 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 8 रन बनाए। चिराग जानी ने नाबाद शतक जमाया। शेल्डन जैक्सन ने फिफ्टी जड़ी।

मुंबई vs गोवा

मुंबई की टीम 163 रन बनाकर आउट हो गई। अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए। गोवा ने 2 विकेट पर 114 रन बनाए।

ग्रुप E

राजस्थान vs उत्तराखंड

उत्तराखंड ने 5 विकेट पर 228 रन बनाए। दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया।

सेना vs आंध्रा

आंध्रा ने 3 विकेट पर 277 रन बनाए। रिकी भुई ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

ग्रुप F

हिमाचल प्रदेश vs त्रिपुरा

पहली पारी में खेलते हुए हिमाचल ने 6 विकेट पर 304 रन बनाए। अंकित काल्सी ने शतक जड़ा।

पंजाब vs हरियाणा

पंजाब ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 368 रन बनाए। मनदीप सिंह ने नाबाद 130 रन बनाए।

ग्रुप G

उत्तर प्रदेश vs असम

असम की टीम 265 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में यूपी ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए।

विदर्भ vs महाराष्ट्र

विदर्भ ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 270 रन बनाए। गणेश सतीश ने नाबाद 146 रन बनाए।

ग्रुप H

छत्तीसगढ़ vs तमिलनाडु

पहले खेलते हुए तमिलनाडु ने 4 विकेट पर 308 रन बनाए। बाबा अपराजित और बाबा इन्द्रजीत ने शतक जड़े।

झारखण्ड vs दिल्ली

पहले खेलते हुए झारखण्ड ने 251 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने 1 विकेट पर 28 रन बनाए।

प्लेट ग्रुप

मणिपुर vs मिजोरम

मणिपुर ने 197 रन बनाए। जवाब में मिजोरम ने 4 विकेट पर 79 रन बनाए।

नागालैंड vs अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल की टीम 216 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में नागालैंड ने 1 विकेट पर 104 रन बनाए।

बिहार vs सिक्किम

बिहार ने 4 विकेट पर 315 रन बनाए। पिछले मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले सकिबुल गनी ने नाबाद 98 रन बनाए।

Quick Links