Ad
अभी कोहली एकदिवसीय मैचों में नये-नये कप्तान बने हैं लेकिन टेस्ट मैचों में वो अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं। बल्लेबाज के रूप में विराट का प्रदर्शन किसी से छुपा नहीं है, वो वर्तमान में विश्व की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों से एक हैं पर कप्तान के रूप में उन्हें अभी और साबित करना पड़ेगा। कोहली की कप्तानी में टीम ने 26 मैचों में से 16 में जीत हासिल की है और सिर्फ 3 मैचों में ही टीम ने हार का मुंह देखा है, लेकिन अभी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में सीरीज होना बाकी है तभी कोहली कामयाब कप्तान होंगे। कोहली एक आक्रामक कप्तान है और गांगुली की तरह ही भावनाओं को कभी नहीं छुपाते।
प्रारूप | मैच | जीत | हार | ड्रॉ/कोई परिणाम नहीं | जीत % | ||
टेस्ट | 26 | 16 | 3 | 5 | 61.5 | ||
वन डे | 26 | 19 | 6 | 1 | 76 |
Edited by Staff Editor