Ad
वनडे टीम इंडिया में अगर निकट भविष्य में किसी खिलाड़ी का कोई उपयुक्त विकल्प नजर नहीं आता तो वह हैं रोहित शर्मा। कई खिलाड़ियों को जिम्मेदारी विशेष के लिए विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन रोहित जब से ओपनिंग स्पॉट तक पहुंचे, उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2013 से टीम इंडिया के फुल टाइम ओपनर रोहित ने फैन्स को निराश नहीं किया है। 2013 से अभी तक हर साल रोहित ने अपना औसत कम से कम 50 का रखा है। इस दौरान एक साल को अगर छोड़ दें तो हर साल उनका स्ट्राइक रेट 85 का रहा है। रोहित धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हैं। 2019 विश्व कप को देखते हुए यह लगभग तय है कि रोहित ही चयनकर्ताओं की पहली पसंद होंगे। उनके सामने रोहित के लिए उपयुक्त साझेदार चुनने की चुनौती होगी।
Edited by Staff Editor