ENGvIND: एम एस धोनी द्वारा गेंद अपने पास रखने का कारण सामने आया

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंपायर से गेंद लेकर अपने पास रख ली थी। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि क्या महेंद्र सिंह धोनी संन्यास का ऐलान तो नहीं करने वाले हैं। आखिर क्यों उन्होंने मैच खत्म होने के बाद गेंद अपने पास रख ली। इस बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है कि धोनी ने गेंद अपने पास क्यों रखी थी। टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजी कोच भरत अरूण को गेंद दिखाने के लिए ऐसा किया था। एम एस धोनी, भरत अरूण को दिखाना चाहते थे कि गेंद की हालत कैसी है ताकि उन्हें वहां की परिस्थितियों का पता लग सके। इसी वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम वापस लौटते समय अंपायर से गेंद लेकर अपने पास रख ली थी। आप भी देखिए वो वीडियो जब महेंद्र सिंह धोनी ने गेंद अपने हाथ में ले ली।

Ad

इसके बाद द्विटर पर कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

गौरतलब है तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के नाम रही। 1 अगस्त से अब 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications