"महेंद्र सिंह धोनी जैसा इंसान मैंने कभी नहीं देखा," पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान

धोनी मैदान और बाहर दोनों जगह शांत रहते हैं
धोनी मैदान और बाहर दोनों जगह शांत रहते हैं

Ad

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। शास्त्री ने धोनी के शांत स्वभाव को लेकर अहम बात कही और बताया कि धोनी जैसा कूल इंसान उन्होंने नहीं देखा। शास्त्री ने कुछ भारतीयों के नाम बताए जो शांत रहते थे लेकिन कभी-कभी उनको भी गुस्सा आता था लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं था।

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के कमिश्नर रवि शास्त्री ने ओमान में शोएब अख्तर से बातचीत की। अख्तर के यूट्यूब पर रिलीज एक वीडियो में शास्त्री ने बातचीत में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अवास्तविक थे। मैंने ऐसा इंसान कभी नहीं देखा। मैंने सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ी देखे हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी जैसा व्यक्ति नहीं पाया। सचिन का शानदार स्वभाव था लेकिन वह भी गुस्से में आ जाते थे। महेंद्र सिंह धोनी को पता नहीं है कि गुस्से में कैसे आया जाता है।

गौरतलब है कि रिटायर खिलाड़ियों की लीग लीजेंड्स क्रिकेट लीग में शोएब अख्तर एशिया लायंस के लिए खेल रहे हैं। ओमान में अख्तर ने शास्त्री से मुलाक़ात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल के लिए इनका इंटरव्यू किया। इसमें शास्त्री ने धोनी को लेकर इन बातों का जिक्र दिया। इस टूर्नामेंट में भारत से इंडिया महराजास खेल रहे हैं।

उन्होंने अचानक संन्यास की घोषणा की थी
उन्होंने अचानक संन्यास की घोषणा की थी

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आईपीएल से पहले चेन्नई के कैम्प में शामिल होकर धोनी ने अपने संन्यास की घोषणा की थी। इस तरह उन्होंने फैन्स को चौंकाते हुए इस निर्णय का ऐलान किया था। उनके साथ ही सुरेश रैना ने भी संन्यास का ऐलान किया था। दोनों की गहरी दोस्ती है और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सालों तक ये एक साथ खेलते रहे हैं।

रवि शास्त्री ने बतौर कोच महेंद्र सिंह धोनी को काफी करीब से देखा है। हाल ही में धोनी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मेंटर भी रहे थे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications