भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन आये दिन ट्विटर पर फैन्स से रूबरू होते हैं और अपनी मन की बात कहते हैं। अश्विन को तीन दिन पहले ही आईसीसी द्वारा क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। इसके बाद अश्विन ने अपना धन्यवाद संदेश दिया और उसमें भारतीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उन्होंने नज़रंदाज़ कर दिया। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अश्विन ने अवॉर्ड मिलने के बाद एक धन्यवाद सन्देश दिया जिसमें उन्होंने टेस्ट कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। लेकिन इस बीच उन्होंने धोनी का जिक्र नहीं किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर धोनी और अश्विन के बीच के रिश्ते को लेकर बातें उठने लगीं। गौरतलब है कि भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में भी धोनी ही अश्विन के कप्तान रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन आलोचनाओं के बाद अश्विन ने अपने ही तरह से उसका जवाब दिया है। उन्होंने एक फैन के ट्वीट को रिट्वीट किया ताकि जो बातें उनके बारे में की जा रही हैं, उसपर विराम लगे।
@msdhoni ne ye matter notice bhi ni kiya hoga bt ye social media na do bhaiyon ko bhi dhushman bnade ??@ashwinravi99 take a chill pill ??
— Priyam Srivastava (@PriyamS15642036) December 24, 2016
इसके अलावा अश्विन ने अपने फैन्स से ये भी अपील की कि वो ट्वीट में उनकी पत्नी को टैग न किया करें। उन्होंने लिखा कि उन्हें और भी जरुरी काम होते हैं।
One small request, please do not tag my wife in all your funny tweets.She has better things to look after, although I am ?over it.
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) December 25, 2016
गौरतलब है कि धोनी और अश्विन अब एक साथ फिर से अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी20 सीरीज में साथ खेलते दिख सकते हैं। ये सीरीज 15 जनवरी से शुरू होने वाली है। उसके अलावा आईपीएल में भी दोनों राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए एक बार फिर साथ खेकने के लिए तैयार हैं।