जब एक पाकिस्तानी की सोशल मीडिया पर आर अश्विन ने की बोलती बंद

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मैदान पर अपनी गेंदो से बल्लेबाज़ों को ख़ूब नचाना जानते हैं, साथ ही कई बार विपक्षी खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस भी हुई है। लेकिन मैदान के बाहर भी अश्विन अपने इसी रवैये के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अश्विन हमेशा ऐक्टिव रहते हैं, और कई बार वह फ़ैंस को सीधे तौर पर जवाब भी दे डालते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला जब एक पाकिस्तानी ने पैरालंपिक्स गेम्स में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक पर एक कमेंट करते हुए भारत पर तंज़ किया। भारत के लिए पैरालंपिक्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला दीपा मलिक को हर तरफ़ से ट्विटर पर बधाइंया आ रहीं हैं। इसी कड़ी में अश्विन ने भी दीपा को बधाई देने के लिए ट्विटर पर एक ट्वीट किया था।

Ad

(प्रतिभा के इन धनी महिला और पुरुष लगातार देश को प्रेरित कर रहे हैं... शानदार) इस पर एक पाकिस्तानी ने ट्वीट करते हुए भारत पर कटाक्ष किया।

(इतना बड़ा देश, ओलंपिक में सिर्फ़ 3 पदक, हा हा हा... क्या जोक है...)

इसपर अश्विन ने अपना संयम नहीं खोया, बल्कि बड़े ही शानदार अंदाज़ में कटाक्ष के साथ पाकिस्तानी की कर दी बोलती बंद।

(मैं अपने पड़ोसी को शुभकामना देता हूं कि वह हमसे ज़्यादा पदक जीत कर दिखाएं, बस 4 ही जीत जाएं...) इससे पहले भी ओलंपिक के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ओमर कुरैशी ने साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने पर मज़ाक उड़ाया था, उस वक़्त पाकिस्तानी पत्रकार को अमिताभ बच्चन ने अपने जवाब से चुप कर दिया था।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications