भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है। कोहली के साथ इस टीम में क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स के रूप में दो विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा केएल राहुल, शेन वॉटसन और युजवेंद्र चहल इस टीम को और मजबूत बनाते हैं। केदार जाधव भी बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं।
इस सीजन की नीलामी में बैंगलोर के पास मिचेल स्टार्क की जगह टीम में एक गेंदबाज को खरीदने की चुनौती थी और उन्होंने इंग्लैंड के टाईमल मिल्स को 12 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा। ये रही बैंगलोर द्वारा इस सीजन में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची:
नाम | देश | विशेषज्ञता | आरक्षित मूल्य | कीमत |
पवन नेगी | भारत | ऑलराउंडर | 30 लाख | 1 करोड़ |
टाईमल सोलोमन मिल्स | इंग्लैंड | गेंदबाज | 50 लाख | 12 करोड़ |
अनिकेत चौधरी | भारत | गेंदबाज | 10 लाख | 2 करोड़ |
प्रवीण दुबे | भारत | ऑलराउंडर | 10 लाख | 10 लाख |
बिली स्टैनलेक | ऑस्ट्रेलिया | गेंदबाज | 30 लाख | 30 लाख |