IPL 2017: मुंबई इंडियंस के लिए प्रार्थना करने वाली वृद्ध महिला की असली पहचान सामने आई

मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजायंट के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का फ़ाइनल मुकाबला रोमांच भरा था। आखिरी पलों में मुंबई ने बाजी मारकर आईपीएल 10 को अपने नाम किया है। मुंबई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। मुंबई ने क्रुणाल पांड्या की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 130 रनों का लक्ष्य पुणे के सामने रखा। हर कोई यही सोच रहा था कि पुणे इस लक्ष्य को आसानी के साथ प्राप्त कर लेगी। शुरुआत में लग रहा था लेकिन आखिरी ओवरों में मुंबई ने मैच को पलट कर रख दिया और आईपीएल का तीसरा ख़िताब अपने नाम किया। मुंबई और पुणे के बीच हुए मुकाबले में लाखों दर्शकों ने अपनी टीम को जिताने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। सभी अपनी फेवरिट टीम की जीत देखना चाहते थे। मैच आखिरी ओवर तक पहुंच गया था। पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका जड़ कर पुणे को जीत के करीब ला दिया। पुणे को 5 गेंदों पर 7 रनों की जरूरत थी, तभी मैदान में बैठी एक वृद्ध महिला पर सभी की नजरें पड़ी, जो इश्वर से मुंबई की जीत की दुआएं मांग रही थी। क्रिकेट के खेल में यह लम्हा बहुत खुबसूरत होता है। वृद्ध महिला को ट्विटर पर लोगों ने खूब दर्शाया है। वह सभी की चहेती बन गयी, सभी का मानना था कि उनकी प्रार्थना से मुंबई की जीत हो पाई है। सोशल मीडिया पर वृद्ध महिला बहुत चर्चित हो गई है, उनकी पहचान करने के लिए सभी ने कोशिश की है। लेकिन बाजी मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने की है। वृद्ध महिला की पहचान अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कर दी है। ट्विटर पर वह प्रसिद्ध हो गई थी इसीलिए अभिषेक बच्चन ने उनका नाम सबके सामने रखने का फैसला लिया। जूनियर बच्चन ने ट्वीट करके लिखा है "यह ओल्ड लेडी मिस नीता अम्बानी की माता जी है। इनको सब 'नानी' के नाम से पहचानते है, जो कि अब मुंबई के लिए लकी चार्म है।" इनका नाम पूर्णिमा दलाल है और मशहूर उद्योगपति और मुंबई इंडियंस टीम के मालिक मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी की माता जी है। वह लगातार मुंबई की जीत के लिए प्रार्थना करती रही और अंत में मुंबई ने पुणे पर 1 रन से जीत अर्जित की थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications