भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से करारी मात दी, लेकिन भारतीय टीम न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज हराने में नाकाम रही। न्यूजीलैंड टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
भारत ने 2019 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर की। साल 2019 में भारत का शुरुआती दौर बहुत शानदार रहा। इस दौरान भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं में टेस्ट श्रंखला और वनडे श्रंखला में करारी मात दी। इस लेख में साल 2019 में खेले गए वनडे मैचों में सबसे पहला रन, चौका, छक्का, पहला अर्धशतक और शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों का जिक्र है।
12 जनवरी 2019 में भारतीय टीम ने अपना पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 288 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाज 50 ओवरों में 254 रन ही बना पाए। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 34 रनों से जीता।
सबसे पहला रन
साल 2019 के वनडे मैचों में भारत की ओर से सबसे पहला रन बनाने का रिकॉर्ड वर्तमान कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट कोहली अब तक अपने वनडे करियर 222 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 39 शतक सहित 10533 रन बनाए हैं।
पहला चौका और अर्धशतक
![<p>](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f2f72-15499850158720-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f2f72-15499850158720-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f2f72-15499850158720-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f2f72-15499850158720-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f2f72-15499850158720-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f2f72-15499850158720-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f2f72-15499850158720-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f2f72-15499850158720-800.jpg 1920w)
2019 में भारत की ओर से पहला चौका और अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस वनडे मैच में धोनी ने 51 रन बनाए। 37 वर्षीय धोनी भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को दो वर्ल्ड कप (एक टी-20 और एक वनडे) दिलवाए हैं। कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी के नाम वनडे 10,000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
पहला छक्का और शतक
![A](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/594f2-15499848872186-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/594f2-15499848872186-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/594f2-15499848872186-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/594f2-15499848872186-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/594f2-15499848872186-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/594f2-15499848872186-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/594f2-15499848872186-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/594f2-15499848872186-800.jpg 1920w)
रोहित शर्मा ने भारत की ओर से साल 2019 में पहला छक्का और पहला शतक मारने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 129 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 133 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक मारने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Get Cricket News In Hindi Here.