Ad
साल 2014 की आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला चल रहा था। भारत को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 3.4 ओवर में 39 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान में आए और 44 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी खेली। विराट कोहली उस दिन अलग ही अंदाज़ में खेल रहे थे। इस पारी में सिर्फ़ 32 रन ही चौके-छक्के की मदद से आए थे। बाक़ी रन दौड़कर लिए गए थे। उनकी इसी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने फ़ाइनल का सफ़र तय किया था।
Edited by Staff Editor