जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया के सदस्य पर रेप का आरोप ?

जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया के एक सदस्य को स्थानीय महिला से कथित रेप के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। हरारे की असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर चैरिटी चारांबा ने खबर को कंफर्म करते हुए कहा है कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड मामले को देखकर रहे हैं। ये घटना माइकलेस होटल में हुई, जहां पर टीम इंडिया रुकी हुई है। होटल के सूत्रों के मुताबिक महिला होटल की लॉबी में घूम रही थी, उसके बाद उसके साथ घटना हुई। चैरिटी ने कहा, "पीडित ने टीम इंडिया के दल के एक सदस्य का नाम लिया है। इससे ज्यादा मैं अभी कुछ नहीं बता सकती। लेकिन इतना कह सकती हूं कि दोषी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है"। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "हमनें अपनी जांच पूरी कर ली है। पुलिस और कोर्ट को ये मुद्दा हल करना हैं, क्योंकि इसकी वजह से दो देशों के संबंध भी खराब हो सकतते हैं। इस बात की पुष्ठि नहीं हो पाई है कि आरोपी 16 सदस्य टीम इंडिया का कोई मेंम्बर है या नहीं। ऐसी खबरें आई हैं कि जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत मामले को शांत करने में लगे हैं। इस मामले पर नजर रख रहे करीबी सूत्र के मुताबिक, "पीडित के मुताबिक उसे ड्रग्स दिए गए, जब वो उठी तो टीम इंडिया के किसी सदस्य के रूम में थी। उसे नहीं पता कि वो कैसे रूम में पहुंची"। सूत्र के मुताबिक, "कुछ भारतीय अधिकारियों को मामले को शांत करने के लिए होटल में देखा गया। उन्होंने महिला और शहर के कानूनविदों से बात की"। हरारे पुलिस की ओऱ से कोई भी जानकारी नहीं आई है कि इसमें टीम इंडिया का कोई खिलाडी़ शामिल है या नहीं। इस बात की पुष्टि हुई है कि इसमें कोई भारतीय ही शामिल था। जबकि होटल स्टाफ की मानें तो टीम इंडिया के अलावा कोई भी भारतीय होटल में चैक इन नहीं किया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications