इंडिया ने जीता ईरानी कप का ख़िताब, यशस्वी जायसवाल ने दोहरे शतक की मदद से जड़े 357 रन 

ईरानी कप के साथ रेस्ट ऑफ़ इंडिया के खिलाड़ी (Pic - BCCI)
ईरानी कप के साथ रेस्ट ऑफ़ इंडिया के खिलाड़ी (Pic - BCCI)

ग्वालियर में खेले गए मुकाबले में रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने मध्य प्रदेश को 238 रनों से हारकर ईरानी कप (Irani Cup) 2022-23 अपने नाम किया। पांचवें दिन 437 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की दूसरी पारी 198 पर सिमट गई और रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने मुकाबला अपने नाम किया। रेस्ट ऑफ़ इंडिया के यशस्वी जायसवाल को पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक बनाने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 357 रन बनाये।

चौथे दिन के स्कोर 81/2 से आगे खेलते हुए मध्य प्रदेश को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। कप्तान हिमांशु मंत्री अपने स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए और 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यश दुबे ने 8 रन बनाये और 94 के स्कोर पर मुकेश कुमार का शिकार बने। यहाँ से हर्ष गवली और अमन सोलंकी ने कुछ देर पारी को संभाला और स्कोर को 140 के पार ले गए। अमन 31 रन बनाकर 143 के स्कोर पर अतीत सेठ की गेंद पर आउट हुए। सारांश जैन भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और वह 7 रन ही बना पाए। हर्ष गवली अच्छा खेल रहे थे लेकिन अर्धशतक के करीब जाकर आउट हो गए और उनके बल्ले से 48 रनों की पारी देखने को मिली। निचले क्रम से अंकित कुशवाह ने 23 रन बनाये। अन्य बल्लेबाज कुछ खास कर नहीं पाए और टीम 58.4 ओवर में ढेर हो गई। रेस्ट ऑफ़ इंडिया की तरफ से सौरभ कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा अतीत सेठ और पुलकित नारंग ने दो-दो विकेट अपने नाम किये।

इससे पहले रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने अपनी पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईस्वरन की पारियों की मदद से 484 का स्कोर बनाया था, जवाब में मध्य प्रदेश अपनी पहली पारी में 294 रन ही बना पाई और रेस्ट ऑफ़ इंडिया को 190 रनों की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने 246 रन बनाये थे और पहली पारी की बढ़त को मिलाकर जीत के लिए 437 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications