'रिटायर्ड हर्ट' और 'रिटायर्ड आउट' में क्या है अंतर? नामीबिया के ओपनर के नाम क्यों दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड; पढ़ें पूरा नियम

रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट के बीच क्या है अंतर?
रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट के बीच क्या है अंतर?

What is Diffrence Between Retired Hurt and Retired Out: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड और नामीबिया के बीच खेले गए मैच के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जो इससे पहले वर्ल्ड कप इतिहास में कभी नहीं हुआ था। नामीबिया के सलामी बल्लेबाज निकोलस डेविन इस मैच में रिटायर्ड आउट हो गए और उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। निकोलस डेविन वर्ल्ड कप इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

दरअसल बारिश से बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। टार्गेट का पीछा करने उतरी नामीबिया को माइकल वेन लिंगन और निकोलस डेविन की जोड़ी ने 44 रनों की शुरुआत दी। हालांकि निकोलस डेविन तेज गति से रन नहीं बना पा रहे थे, जिसकी जरुरत टीम को थी। इसी वजह से उन्होंने रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया। वो 16 गेंद में 18 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। इसके साथ ही वो किसी भी वर्ल्ड कप में रिटायर्ड आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

अब आपके मन में सवाल होगा कि रिटायर्ड हर्ट होते हुए तो आपने कई बार सुना है और देखा है लेकिन ये रिटायर्ड आउट क्या है। हम आपको दोनों ही नियम के बारें बता देते हैं कि इसमें क्या अंतर है।

रिटायर्ड हर्ट नियम क्या है?

रिटायर्ड हर्ट के दौरान कोई भी बल्लेबाज चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाता है। अगर किसी खिलाड़ी को बैटिंग करते वक्त चोट लग गई है तो वो मैदान से बाहर जा सकता है और ऐसी स्थिति में उसे रिटायर्ड हर्ट कहा जाएगा। रिटायर्ड हर्ट हुआ बल्लेबाज अपनी टीम की पारी के दौरान कभी भी बल्लेबाजी के लिए आ सकता है।

रिटायर्ड आउट नियम क्या है?

रिटायर्ड आउट पूरी तरह से अलग नियम है। इसमें जब कोई बल्लेबाज अपनी या कप्तान की मर्जी से मैदान से बाहर जाता है तो उसे रिटायर्ड आउट कहा जाता है। अगर किसी बल्लेबाज को इंजरी नहीं है और इसके बावजूद वो अपनी मर्जी से मैदान से बाहर चला गया तो उसे रिटायर्ड आउट माना जाएगा। रिटायर्ड आउट हुआ बल्लेबाज दोबारा बैटिंग करने के लिए नहीं आ सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications