इस खिलाड़ी को खरीदना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता थी...रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की ऑक्शन स्ट्रैटजी का किया खुलासा

cricket cover image

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने आईपीएल 2024 (IPL) के दौरान टीम की ऑक्शन स्ट्रैटजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिकी पोंटिंग ने बताया कि टीम इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को हर-हाल में खरीदना चाहती थी और वो उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में थे। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई की ब्रूक काफी अच्छे दाम में दिल्ली कैपिटल्स को मिल गए।

Ad

दुबई में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले इंग्लैंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैरी ब्रूक को खरीदा। हैरी ब्रूक की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 करोड़ की रकम में हासिल किया।

हैरी ब्रूक काफी टैलेंडेट खिलाड़ी हैं - रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग के मुताबिक ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने जिन खिलाड़ियों को खरीदा, उससे वो काफी खुश हैं। उन्होंने कहा,

हमने वो सारे गैप भर लिए हैं, जिसे भरना चाहते थे। मुझे लगता है कि हमने ऑक्शन टेबल पर काफी अच्छा काम किया। हैरी ब्रूक के साथ काम करने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस वक्त वो सबसे टैलेंटेड प्लेयर्स में से एक हैं। इस सॉल के ऑक्शन में वो हमारी सबसे पहली प्राथमिकता थे और हमने उनको काफी अच्छे दाम में हासिल कर लिया। वो स्पिन को काफी अच्छा खेलते हैं और 50 ओवरों की क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। झाय रिचर्डसन के आने से हमारी गेंदबाजी भी काफी अच्छी दिख रही है।

IPL 2024 Auction के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड इस प्रकार है

ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, झाई रिचर्डसन, हैरी ब्रूक, सुमित कुमार, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, रसिख सलाम और स्वास्तिक चिकारा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications