इंग्लैंड सीरीज से पहले रिंकू सिंह ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी? राजनीति से है नाता

India v Bangladesh - 2nd T20 - Source: Getty
रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं

Rinku Singh Engaged With Samajwadi Party MP : भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इंग्लैंड सीरीज से पहले फैंस को खुशखबरी दी है। खबरों के मुताबिक रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है। प्रिया सरोज की अगर बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। वो महज 25 साल की उम्र में ही सांसद बनी थीं।

Ad

रिंकू सिंह की अगर बात करें तो उनका सेलेक्शन इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुआ है और चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें वहां पर भी खेलने का मौका मिल सकता है। अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि इंग्लैंड सीरीज में जरूर रिंकू सिंह चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे और इस सीरीज से पहले उन्होंने अपने फैंस को खुश होने का एक और मौका दे दिया है। अब उन्होंने सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है।

Ad

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज की अगर बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। उन्होंने 2024 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के मछली शहर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और इसमें बेहतरीन जीत हासिल की थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी इसी लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। प्रिया सरोज की अगर बात करें तो वो ना केवल राजनीति बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी आगे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वकील भी रह चुकी हैं।

आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने बहुत कम उम्र में ही भारतीय क्रिकेट में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने आईपीएल में धुआंधार प्रदर्शन के जरिए इंडियन टीम में जगह बनाई थी और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में वो रिजर्व प्लेयर्स का हिस्सा थे। रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है। अभी तक उनके लिए रिंकू सिंह का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications