पिछले साल आईपीएल में डेब्यू करने वाली राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए पहला सीजन खराब रहा था। इस सीजन में नीलामी से ठीक पहले टीम ने धोनी को कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को नया कप्तान नियुक्त कर दिया था। नीलामी में टीम ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीदने में जमीन-आसमान एक कर दिया और आख़िरकार 14.5 करोड़ की विशाल राशि में उन्हें खरीदा।
स्टोक्स के अलावा टीम ने ऑस्ट्रेलिया के डैन क्रिस्चन को 1 करोड़ में खरीदा।
ये रही मुंबई द्वारा इस सीजन में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची:
नाम | देश | विशेषज्ञता | आरक्षित मूल्य | कीमत |
बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | ऑलराउंडर | 2 करोड़ | 14.5 करोड़ |
जयदेव उनाडकट | भारत | गेंदबाज | 30 लाख | 30 लाख |
राहुल चहर | भारत | गेंदबाज | 10 लाख | 10 लाख |
सौरभ कुमार | भारत | गेंदबाज | 10 लाख | 10 लाख |
डेनियल क्रिस्चन | ऑस्ट्रेलिया | ऑलराउंडर | 1 करोड़ | 1 करोड़ |
मिलिंद टंडन | भारत | ऑलराउंडर | 10 लाख | 10 लाख |
आर त्रिपाठी | भारत | बल्लेबाज़ | 10 लाख | 10 लाख |
लोकी फर्गुसन | न्यूज़ीलैंड | गेंदबाज | 50 लाख | 50 लाख |
मनोज तिवारी | भारत | बल्लेबाज़ | 50 लाख | 50 लाख |