RJ Mahvash New Instagram Video: इन दिनों एक नाम खूब चर्चा में है और वो नाम है आरजे महवश का। उनके बारे में सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं, दिन पर दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही हैं। वैसे तो सोशल मीडिया की दुनिया में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई हुई है लेकिन सुर्खियों में वो तब ज्यादा आई हैं जब उनका नाम जुड़ा भारत के दिग्गज क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से युजवेंद्र चहल अक्सर आरजे महवश के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर कह रहे हैं कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि युजवेंद्र चहल और महवश ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर से कुछ नहीं कहा है। वहीं महवश खुद को सिंगल भी बताती हैं, जिससे अफेयर की खबर महज अफवाह ही नजर आ रही हैं। इसी बीच आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 'कर्मा' को लेकर नाराजगी जताई है। आपको दिखाते हैं आरजे महवश का वीडियो।आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर खास वीडियो शेयर कर निकाली भड़ासशनिवार शाम आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खास मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल महवश इस वीडियो में लोगों के कर्मा पर बात कर रही हैं। महवश वीडियो में नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि जैसे पहले होता था कि बुरे लोगों के साथ बुरा होता है और अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है। लेकिन अब के समय में तो पूरा गेम ही पलट गया है, बुरे लोगों के साथ अच्छा- अच्छा ही हो रहा है और अच्छे लोगों को उल्टा हो रहा है उनको बुरा- बुरा ही मिल रहा है। कोई किसी के लिए एडजस्ट ही नहीं कर रहा है, जिसका जो मन आ रहा है वही कर रहा है। View this post on Instagram Instagram Postआरजे महवश अक्सर इस तरह के वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करती रहती हैं।गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक- दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। आरजे महवश, चहल के साथ उस वक्त से हैं जब उनका धनश्री वर्मा से तलाक भी नहीं हुआ था। दोस्ती के चलते महवश अक्सर युजवेंद्र चहल का सपोर्ट करती हुईं नजर आती हैं।