रॉबिन उथप्पा इस रणजी सत्र में सौराष्ट्र की तरफ से खेल सकते हैं

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा आगामी रणजी सत्र में कर्नाटक की टीम को छोड़कर जा सकते हैं। वर्तमान में उथप्पा की सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से बातचीत चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें नई रणजी टीम से खेलते हुए देखा जा सकता है।

Ad

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया मैनजर हिमांशु शाह ने कहा "हमें इस बारे में अर्जी मिली है लेकिन उन्हें अभी तक हमारा खिलाड़ी बनाने की पुष्टि नहीं हुई है। कोच और कप्तान जैसे अहम् लोगों से बातचीत करने के बाद एसोसिएशन इस पर निर्णय लेगा।"

कर्नाटक की टीम में पिछले सत्र के दौरान कई मैचों में उन्हें शामिल नहीं करने के बाद इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम को छोड़ दिया। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सुधाकर राव के अनुसार "हमने उनके साथ दो मीटिंग की लेकिन रुकने के लिए नहीं मना सके। उनके खुद की योजनाएं है। उन्होंने कहा है कि मैं यहां खेला और अब दूसरी जगह से खेलना चाहता हूं। हमने उन्हें यथावत रखने का प्रयत्न किया लेकिन किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता। इस राज्य के कारण ही उन्हें यह स्तर मिला है। फाइनल निर्णय उनका ही था। वे जहां भी जाएं, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है।"

गौरतलब है कि रॉबिन उथप्पा कर्नाटक राज्य संघ की टीम के अहम हिस्सा रहे हैं और उनके साथ लगभग 1 दशक तक जुड़े रहे हैं। कर्नाटक क्रिकेट संघ से उन्होंने एक अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था और इस वर्ष जून में उन्हें वह मिल भी गया।

पहले ऐसी खबरें भी थी कि उथप्पा केरल की रणजी टीम से भी खेल सकते हैं लेकिन अब सौराष्ट्र क्रिकेट संघ से बातचीत के बारे में मालूम चलने के बाद उन सब बातों पर विराम लग गया है। सौराष्ट्र से टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और रविन्द्र जडेजा भी खेलते हैं। दोनों के साथ उथप्पा को खेलते देखना भी बड़ा दिलचस्प रहने वाला है। दोनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय टीम में व्यस्त होने के कारण उथप्पा को अंतिम ग्यारह में नियमित रहने में मदद मिलेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications