एम एस धोनी ने अपने जबरदस्त शॉट से तोड़ दी थी इस पूर्व क्रिकेटर की उंगली, रॉबिन उथप्पा ने किया बड़ा खुलासा

एम एस धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने
एम एस धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ा खुलासा किया है। उथप्पा ने बताया कि पहली बार उन्होंने एम एस धोनी को कहां पर देखा था और किस तरह से उन्होंने अपने जबरदस्त शॉट से पूर्व दिग्गज की उंगली ही तोड़ दी थी। उथप्पा के मुताबिक मुनाफ पटेल की गेंदों पर धोनी काफी लंबे-लंबे शॉट लगा रहे थे।

Ad

एम एस धोनी अपने करियर के शुरूआती दिनों में अपने छक्कों के लिए मशहूर थे। जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ उनकी 183 रनों की पारी को कोई नहीं भूल सकता है। इस मुकाबले में उन्होंने 10 छक्के जड़े थे। इसके अलावा भी धोनी ने कई ऐसी पारियां खेली हैं जब उन्होंने ताबड़तोड़ प्रहार किए।

एम एस धोनी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा खुलासा

रॉबिन उथप्पा ना केवल इंडियन टीम बल्कि सीएसके में भी एम एस धोनी के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया। जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

पहली बार मैंने धोनी को 2003 में इंडिया ए के कैंप में एनसीए में देखा था। एम एस धोनी चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुनाफ पटेल के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त अपने एक्शन की वजह से मुनाफ पटेल काफी तेज डालते थे। इसके अलावा अविष्कार साल्वी भी थे। एम एस धोनी काफी लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे। उन्होंने हेलिकॉप्टर शॉट लगाया। यहां तक कि कुछ गेंदें स्टेडियम के बाहर जाकर गिरीं।
यहां तक कि धोनी ने श्रीधरन श्रीराम को चोटिल भी कर दिया था। उन्होंने आगे बढ़कर गेंदबाज की दिशा में शॉट लगाया और श्रीराम ने उस पर अपना हाथ लगा दिया। हमें लगा कि वो गेंद के पीछे भाग रहे हैं लेकिन वो सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए। उन्हें तुरंत पता लग गया कि उनकी अंगुली टूट गई है। उसी वक्त मुझे पता चल गया था कि वो इंडिया के लिए खेलेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications