रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली कैपिटल्स की जमकर की आलोचना...पहले मैच में मिली हार के बाद उठाया ये बड़ा सवाल

दिल्ली कैपिटल्स टीम को लेकर आई प्रतिक्रिया (Photo Credit - IPLT20)
दिल्ली कैपिटल्स टीम को लेकर आई प्रतिक्रिया (Photo Credit - IPLT20)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की स्ट्रैटजी पर सवाल उठाए हैं। रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय प्लेयर्स पर ज्यादा भरोसा नहीं जताया और इसी वजह से टीम को हार मिल रही है।

Ad

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में बने नए स्टेडियम में आयोजित हुआ। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रनों का स्कोर बनाया। इस टार्गेट को पंजाब किंग्स ने 20वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सैम करन और लियम लिविंगस्टोन ने पंजाब किंग्स के लिए काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की। सैम करन ने 47 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाए, जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर 38 रनों की नाबाद पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स भारतीय खिलाड़ियों को ट्राई नहीं करती है - रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए कि वो टीम के बैलेंस के लिए भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा खिलाएं। उन्होंने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा,

आपने जिन इंडियन प्लेयर्स को चुना है, उनको सपोर्ट क्यों नहीं करते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजी भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट क्यों नहीं करती है। दिल्ली के साथ यही दिक्कत है। वे कभी भी भारतीय खिलाड़ियों को ट्राई नहीं करते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने वापसी की लेकिन वो ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। ऋषभ पंत ताबड़तोड़ शॉट खेलने के चक्कर में जल्दी आउट हो गए। वहीं टीम की गेंदबाजी भी उतनी अच्छी नहीं रही और इसी वजह से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए और जीत हासिल की।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications