रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली कैपिटल्स टीम में दो खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किए जाने पर जताई हैरानी

शिखर धवन और कगिसो रबाडा को रिटेन नहीं किया गया है
शिखर धवन और कगिसो रबाडा को रिटेन नहीं किया गया है

दिग्गज क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम में दो दिग्गज खिलाड़ियों शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और रॉबिन उथप्पा को रिटेन नहीं किए जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि ये दोनों खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन करते आए हैं और इन्हें रिटेन नहीं किए जाने से काफी हैरानी हुई।

Ad

रॉबिन उथप्पा के मुताबिक उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को जरूर रिटेन करेगी। पिछले कुछ सीजन से उन्होंने टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं कगिसो रबाडा को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। स्टार स्पोर्ट्स के आईपीएल रिटेंशन शो पर उथप्पा ने कहा,

शिखर धवन की अगर बात करें तो उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें कोई दिमाग ही नहीं लगाना था। वहीं कगिसो रबाडा के साथ भी ऐसा ही था। उन्हें भी बिना कुछ सोचे-समझे रिटेन किया जाना चाहिए था। अगर उनकी टीम में रबाडा और नॉर्ट्जे दोनों होते तो फिर उनकी गेंदबाजी सेट हो जाती। कुछ और भारतीय गेंदबाजों को लेकर आप अपना बॉलिंग लाइन अप बेहतरीन कर सकते थे और ये काफी खतरनाक गेंदबाजी सेटअप होता।

दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को किया रिटेन

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी से पहले अपने चार खिलाड़ी रिटेन किए हैं। तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया है। ऋषभ पन्त को 16 करोड़ रूपये की धन राशि में रिटेन किया गया है। अक्षर पटेल को 12 करोड़ रूपये की राशि में रखा गया है। उनके अलावा पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ रूपये की राशि में खरीदा गया है। चौथे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्टजे हैं। उनको 6.5 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया है।

श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, कगिसो रबाडा और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications