रोहित शर्मा के 264 रनों की पारी की हाईलाइट

15 सितंबर से शुरु हो रहे एशिया कप के लिए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। नियमित कप्तान विराट कोहली को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है, इसलिए कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को सौंपी गई है। रोहित शर्मा इससे पहले अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को निदहास ट्रॉफी में जीत दिला चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी वो लंबे समय से मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के ऊपर टीम के बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में बड़ी-बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। वो एकदिवसीय क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं और ऐसा करने वाले वो दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम सर्वाधिक व्यक्तिग स्कोर का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 13 नवंबर 2014 के दिन श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने 173 गेंदों का सामना किया था और अपनी पारी में 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 404 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जवाब में श्रीलंका की टीम 43.1 ओवर में 251 रन बनाकर आउट हो गई थी। रोहित शर्मा के बराबर का स्कोर भी श्रीलंका की टीम इस मैच में नहीं बना पाई थी। यहां देखिए रोहित शर्मा की उस धुआंधार पारी की हाईलाइट

Ad
youtube-cover
Ad

रोहित शर्मा ने इस मैच में 152.60 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी की और पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। इस मैच में कुल मिलाकर 42 बाउंड्री रोहित शर्मा ने लगाए जो कि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले वीरेंदर सहवाग ने अपनी 219 रनों की पारी के दौरान 32 बाउंड्री लगाई थी। रोहित शर्मा ने अपना पहला दोहरा शतक 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। उस मैच में उन्होंने 209 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाए थे। वनडे क्रिकेट में अगर दोहरे शतक की बात करें तो मार्टिन गप्टिल, क्रिस गेल, सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग और फखर जमान जैसे बल्लेबाज ये कारनामा कर चुके हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लगाया था। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 200 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद भारत के एक और सलामी पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने वेस्टंडीज के खिलाफ 2011 में ये कारनामा किया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications