भारतीय टीम फिलहाल नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेल रही है और इसके ठीक एक दिन पहले पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान और वर्तमान गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों को क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी। सबसे ख़ास रोहित शर्मा का संदेश रहा, जो उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को दिया।
जहीर ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घटके से शादी की, वहीँ भुवी ने नूपुर नागर संग शादी रचाई। जहीर खान 27 नवम्बर को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में रिशेप्शन देंगे। उनके सभी दोस्त और बॉलीवुड से भी बड़े नाम शामिल होंगे।
रोहित शर्मा ने कहा कि मैदान से बाहर भारतीय गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं, एक तीर से दो शिकार हुए हैं। इसके बाद उन्होंने भुवी और नूपुर को शुभकामनाएं दी।
Ek din mai do shikaar ? fast bowlers are having good day off the field. Congrats @BhuviOfficial and Nupur. God bless! pic.twitter.com/rHt2ywHMml
— Rohit Sharma (@ImRo45) November 23, 2017
इससे पहले कोलकाता टेस्ट के अंतिम दिन शिखर धवन ने भुवनेश्वर को शादी से पहले ही एक वीडियो के जरिये मजाकिया लहजे में कहा था कि लो जी बन गया एक और जोरु का गुलाम। उल्लेखनीय है कि कोलकाता टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार को शादी के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया और बाकी के दोनों टेस्ट मैच में अब उन्हें नहीं देखा जाएगा। इसके अलावा शिखर धवन को भी निजी कारणों से बाहर बैठकर मुरली विजय को टीम में शामिल किया गया।
नागपुर में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन इशांत शर्मा और आर अश्विन ने उम्दा खेल दिखाते हुए श्रीलंका की पहली पारी को महज 205 रनों पर समेट दिया। अश्विन ने 4 और इशांत ने 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी को बाहर बैठाते हुए रोहित शर्मा को टीम का हिस्सा बनाया गया है। भारतीय टीम 4 गेंदबाजों के साथ ही खेल रही है। भारत का भी पहला विकेट दिन के खेल समाप्ति से पहले केएल राहुल के रूप में गिरा।