रोहित शर्मा ने फैन की फरमाइश पर किया डांस, 4 साल पहले वायरल हुए स्टेप को दोहराया

South Africa v India: Final - ICC Men
रोहित शर्मा ने किया जबरदस्त डांस

Rohit Sharma viral video Nagin dance with fan girl: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑनफील्ड हो या ऑफ फील्ड अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। रोहित शर्मा के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। क्रिकेट के मैदान पर रोहित शर्मा जितने गंभीर नजर आते हैं उतने ही वह मैदान के बाहर चिल मूड में दिखते हैं।

Ad

हाल ही में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने देश के नामी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत की। जहां सभी क्रिकेटर्स ने तो मानों जैसे ही माहौल ही जमा दिया हो। इस शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हिटमैन अपनी फैन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की इसी अदा पर उनके फैंस फिदा रहते हैं। रोहित कभी भी अपने फैंस को निराश नहींं करते हैं। रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भी काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

रोहित शर्मा का डांस वीडियो वायरल

इंडिया टीम के कई क्रिकेटर्स हाल ही द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के मंच पर पहुंचे। टीम इंडिया के क्रिकेटर्स जैसे कप्तान रोहित शर्मा, सू्र्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और अर्शदीप इस शो में शामिल हुए। शो के दौरान कपिल शर्मा के साथ- साथ सभी क्रिकेटर्स ने खूूब रंग जमाया। इसी के साथ क्रिकेटर्स ने टीम से जुड़े कई खुलासे भी किए। इसी बीच एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। कपिल शर्मा के शो में आए हुए मेहमान से दर्शक भी खुलकर बात करते हैं।

तभी रोहित शर्मा से उनकी एक फैन गर्ल ने गुजारिश करते हुए कहा कि सर आपकी एक रील बहुत वायरल हुई थी जिसमें आपने नागिन डांस किया था, उसको एक बार फिर मेरे साथ करिए ना प्लीज। पहले तो हिटमैन ने काफी मना करने की कोशिश की लेकिन फिर फैन की जिद के आगे हार गए। रोहित शर्मा और फैन गर्ल दोनों ने ही मंच पर नागिन डांस किया। इस पर वहां मौजूद सभी दर्शक हसंने लगे। फैन गर्ल ने रोहित शर्मा से हाथ भी मिलाया।

Ad
youtube-cover
Ad

(रोहित शर्मा का वायरल नागिन डांस)

रोहित शर्मा हमेशा ही अपने फैंस के साथ काफी अच्छे से पेश आते हैं। कई बार रोहित शर्मा ने रुककर अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली है। रोहित शर्मा के इसी अंदाज की वजह से फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications