Create

'रोहित शर्मा भारतीय टीम के टी20 कप्तान बनने के लायक हैं'

टी20 में रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा रहा है
टी20 में रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा रहा है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी20 कप्तान बनाए जाने का हकदार खिलाड़ी बताया है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली कप्तानी छोड़ देंगे और टीम इंडिया को उस समय नया कप्तान मिलेगा। दिलीप वेंगसरकर के अनुसार कोहली की जगह लेने के लिए रोहित शर्मा उपयुक्त नाम है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के अगले टी20 कप्तान बनने के योग्य हैं। जब भी उन्हें मौका मिला है, उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है। 2018 में भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में एशिया कप जीता और मुंबई इंडियंस के लिए भी वह असाधारण कप्तान रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया का नेतृत्व संभाला था। टेस्ट क्रिकेट में वह पहले कप्तान बने और बाद में सीमित ओवर टीम की कप्तानी उन्हें अपना हाथों में ली। इस बीच उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में कुल 45 मुकाबले खेले और 27 बार जीत हासिल की। टी20 वर्ल्ड कप खेले जाने तक यह आंकड़ा और आगे जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 65 रहा है।

रोहित शर्मा के पास कप्तानी का खासा अनुभव भी है
रोहित शर्मा के पास कप्तानी का खासा अनुभव भी है

रोहित शर्मा को पूर्ण रूप से कप्तान बनने का मौका कभी नहीं मिला लेकिन उन्होंने भी टी20 क्रिकेट में 19 बार टीम इंडिया का नेतृत्व किया है। इस दौरान भारतीय टीम को 15 मैचों में जीत हासिल करने का मौका मिला है। 4 मैचों में टीम को पराजय मिली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 78 से भी ज्यादा का है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगला टी20 कप्तान बनने की दौड़ में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा का शांत स्वभाव मैदान पर देखा जा सकता है। किसी भी मैच में वह अंत तक जाते हैं और अपने सभी तरीकों को आजमाते हैं। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस ने पांच पार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है। इस बार भी मुंबई इंडियंस से पिछली बार की तरह उम्मीदें रहेंगी। देखना होगा कि इस टीम का खेल कैसा होगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment